Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

महिला ने की लाखों रुपए की कृषि भुमि मंदिर में दान महिला को किया सम्मानित

07 Nov 2026, 10:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महिला ने की लाखों रुपए की कृषि भुमि मंदिर में दान महिला को किया सम्मानित - धार, मध्य प्रदेश

सरदारपुर। मध्यप्रदेश के धार जिले की सरदारपुर तहसील में एक ओर जहां जमीन(भुमि)के छोटे छोटे टुकड़े के लिए विवाद हो जाते है।

तथा लड़ाई झगडे में मृत्यु तक कर देने जैसी घटनाएं आये दिन देखने को मिलती है। लेकिन गांव बरमंडल की एक महिला ने त्याग , सेवा , समर्पण की मिसाल पेश करते हुए मारू कुमावत समाज की एक वरिष्ठ महिला ने अपनी लाखों रूपए की बेशकीमती तीन बीघा से अधिक कृषि भूमि समाज हित में दान कर दी।

एक बेशकीमती जमीन को अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज को समर्पित करना एक बड़ा निर्णय है। ग्राम बरमंडल के मारू कुमावत समाज की वरिष्ठ श्रीमती गीताबाई पत्नी स्व.

कालूराम सांवलेचा (मारू) ने अपनी बेशकीमती कृषि भूमि मारू कुमावत समाज के श्री गोवर्धननाथ मंदिर की व्यवस्था हेतु स्वेच्छा से दान की। श्रीमती गीताबाई पति स्व.

कालूराम सांवलेचा (मारू) ने बताया कि मैने स्वेच्छा से अपनी कृषि भूमि में से तीन बीघा पांच बिस्वा भूमि श्री गोवर्धननाथ मंदिर मारू कुमावत समाज को सौंप दी है उक्त भूमि से इस मंदिर के लिए यथायोग्य उपयोग तथा मंदिर निर्माण में समाज ले सकेगा साथ ही मुझें समाज को ये भूमि दान के रूप में सौंपते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है। वही समाजजनों का कहना है कि श्रीमती गीताबाई स्व.

कालूराम सांवलेचा (मारू) द्वारा भूमि दान का निर्णय निश्चित रूप से समाज हित के लिए एक बड़ा सराहनीय क़दम है इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण में होगा सुधार, 96 लाख की लागत से बदली जाएगी 9 किमी जर्जर लाइन
Kheri08 Nov

बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण में होगा सुधार, 96 लाख की लागत से बदली जाएगी 9 किमी जर्जर लाइन

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रयास से बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण व्यवस्था में बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज
Azamgarh08 Nov

फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज रिपोर्ट: सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
पीथमपुर में पत्रकारिता पर उठे सवाल, क्या पैसे के आगे दब रही है सच की आवाज? ललित मकवाना ने पत्रकारिता की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, कहा— पैसे के आगे पत्रकारिता गुलाम होती नजर आ रही है
error: Content is protected !!