अजगैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई इंजन चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उन्नाव: अजगैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इंजन चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार; दो पंपसेट इंजन बरामद
खेत से ट्रॉली पर रखा पानी का इंजन चोरी करने का मामला, पुलिस ने चोरी के दोनों इंजन किए बरामद
उन्नाव। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अजगैन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस टीम ने खेत से पानी का इंजन चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो पंपसेट इंजन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, बीते 5 नवंबर को ग्राम छेदनी खेड़ा जंसार निवासी विनोद पुत्र माही ने थाना अजगैन में तहरीर देकर बताया था कि उनके खेत में ट्रॉली पर रखा पानी का इंजन अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 471/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी क्रम में शुक्रवार, 6 नवंबर को उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों रामविलास पासी निवासी कोडरा, अरविंद रैदास एवं शिवा लोध निवासी नया खेड़ा मजरा जंसार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हरे रंग की टंकी वाला एक पंपसेट इंजन और फील्ड मार्शल कंपनी का एक इंजन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शिवा लोध के खिलाफ अजगैन थाने में पूर्व में भी मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, कांस्टेबल अभय कुमार चौहान, राम दुलारे सिंह चौहान, अभय राजा एवं अवनीश कुमार शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वरोरा येथे ३ लाख रुपयांची लाच स्वीकारताना ग्रामपंचायत अधिकारी व विस्तार अधिकारी एसीबीच्या जाळ्यात! चंद्रपूर : चंद्रपूर जिल्ह्यातील…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रयास से बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण व्यवस्था में बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज रिपोर्ट: सुरेश…
पूरी खबर पढ़ें →
भरथना- हाल ही में सम्पन्न हुए एशियन पैरा गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करने वाले…
पूरी खबर पढ़ें →
छोटी दीपावली पर पटना में खूनी वारदात! गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, एक ही परिवार के 4…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव पुलिस का सराहनीय कार्य,खोया हुए बच्चे को उसके परिवार से मिलाया जिसे पाकर उनका चेहरा खुशी से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।