Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bharatpur

दबंग व्यक्तियों एवं पुलिस कर्मियों ने जीना किया आराम

07 Nov 2026, 10:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दबंग व्यक्तियों एवं पुलिस कर्मियों ने जीना किया आराम - BHARATPUR, राजस्थान

#दबंगों_एवं_पुलिसकर्मीयो_ने_जीना_किया_हराम : भरतपुर जिले में चिकसाना क्षेत्र के फुलवारा गांव में दबंगों की गुंडागर्दी और पुलिस की कथित मिलीभगत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित विष्णु पुत्र गंगासहाय के अनुसार अपने खेत पर सरसों की फसल देखने गए विष्णु पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। पीड़ित विष्णु का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने लहलहाते खेत के बीच से अवैध रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने और फसल बर्बाद करने का विरोध किया था। पीड़ित विष्णु का आरोप है कि इसके बाद कान्हा, दुर्गासिंह, परषोत्तम, अटल सिंह, हरिशचन्द, राजाराम और डालचन्द ने मिलकर पीड़ित को जबरन दबोच लिया था। गांव में दिनदहाड़े सरेआम बेखौफ दबंगों ने न केवल पीड़ित का रास्ता रोका था बल्कि उसके साथ लूटपाट करते हुए उसका मोबाइल, 3,000₹ की नकदी और एक चांदी की चैन जबरन छीन ली थी। पीड़ित विष्णु के अनुसार जब उसने अपनी चीजें वापस मांगी तब आरोपियों ने पीपला गांव से अपने अन्य साथियों को अवैध हथियारों, लाठियों, डंडों, ट्रैक्टर की पटली और जेसीबी के प्रेशर पाइप से लैस होकर बुला लिया था जिसमें धारा 302 (ह*त्या) के मामले में पैरोल पर छूटे आरोपी अटला और डालचन्द भी शामिल थे। दोनों आरोपियों ने कानून को ठेंगे पर रखकर पीड़ित विष्णु को डराया-धमकाया था साथ ही जीतू की गाड़ी में पटककर उसका अपहरण कर लिया था। पीड़ित विष्णु को अपने घर ले गए दंबगों ने पीड़ित विष्णु को बंधक बनाकर उससे मारपीट की थी।

प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित विष्णु ने बताया है कि गांव में दिनदहाड़े सरेआम बेखौफ बदमाशों ने अंजाम दी इस खौफनाक वारदात के दौरान जब पीड़ित विष्णु के बड़े भाई ब्रह्मानन्द ने पुलिस हेल्पलाइन (100 नम्बर) पर कॉल कर मदद मांगी थी लेकिन न तो मौके पर पुलिस पहुंची थीं और न ही आरोपियों के घर पुलिस पहुंची थी। पीड़ित विष्णु का आरोप है कि पीपला पुलिस चौकी के कांस्टेबल अमरसिंह ने घटनास्थल पर पहुंचने के बजाय आरोपियों को फोन कर अपहृत युवक को चौकी लाने का फरमान सुना दिया था। पीड़ित विष्णु का आरोप है कि पीपला पुलिस चौकी पहुंचने पर कांस्टेबल अमरसिंह ने दबंगों का साथ देते हुए पीड़ित विष्णु को सरेआम धमकी दी थी और डरा-धमकाकर कोरे कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए थे। पीड़ित विष्णु का आरोप है कि कांस्टेबल अमरसिंह ने रसूख दिखाते हुए कहा था कि "तू कहीं भी चला जा, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है"। पीड़ित विष्णु के अनुसार इस बीच जब उसका भाई उसे बचाने पहुंचा था तब आरोपी कलुआ ने उसके हाथ पर चाकू से वार कर दिया था जबकि अटला ने कनपटी पर अवैध कट्टा तानकर जान से मारने की नीयत दिखाई थी। पीड़ित विष्णु का कहना है कि आरोपी उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं, उनके खेत से जबरन पत्थर व मिट्टी चोरी कर रहे हैं और खेत को शराब पीने का अड्डा बना रखा है। वर्तमान समय में दबंगों के खौफ एवं पुलिसिया मिलीभगत और रास्ते में अनहोनी की आशंका के कारण पीड़ित विष्णु अब चिकसाना पुलिस थाने पर जाने तक से डर रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण में होगा सुधार, 96 लाख की लागत से बदली जाएगी 9 किमी जर्जर लाइन
Kheri08 Nov

बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण में होगा सुधार, 96 लाख की लागत से बदली जाएगी 9 किमी जर्जर लाइन

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रयास से बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण व्यवस्था में बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज
Azamgarh08 Nov

फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज रिपोर्ट: सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
पीथमपुर में पत्रकारिता पर उठे सवाल, क्या पैसे के आगे दब रही है सच की आवाज? ललित मकवाना ने पत्रकारिता की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, कहा— पैसे के आगे पत्रकारिता गुलाम होती नजर आ रही है
error: Content is protected !!