सनवर्ड मॉन्टेसरी स्कूल में बच्चों ने श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का रूप धारण कर मनाई दीपावली
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सनवर्ड मॉन्टेसरी स्कूल में बच्चों ने श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का रूप धारण कर मनाई दीपावली
रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश
फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित सनवर्ड मॉन्टेसरी स्कूल में प्रबंधक अनिल प्रजापति के नेतृत्व में दीपावली के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता का मनमोहक रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक अनिल प्रजापति ने कहा कि 14 वर्षों के वनवास के बाद असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त कर जब प्रभु श्रीराम अयोध्या वापस लौटे, तो अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका भव्य स्वागत किया था। उसी ऐतिहासिक स्मृति में आज हम दीपावली का पर्व मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को दीपावली के वास्तविक महत्व, भगवान श्रीराम के आदर्शों और सत्य की विजय का संदेश मिलता है। साथ ही बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी प्राप्त होती है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शशि पाल चौधरी, अजय सर, अशोक सर, शालिनी मौर्य, तृप्ति जायसवाल, शालिनी विश्वकर्मा, साधना प्रजापति, श्वेता, अंशिका यादव, स्नेहा मोदनवाल, बीवी मौर्य एवं कविता यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*भाजपा ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर के घोषित किए प्रत्याशी, रिटर्निंग अधिकारी को जमा कराये सिम्बल* सवाई माधोपुर,…
पूरी खबर पढ़ें →

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रयास से बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण व्यवस्था में बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज रिपोर्ट: सुरेश…
पूरी खबर पढ़ें →
धार( सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) जिले के पीथमपुर में इन दिनों पत्रकारिता की मौजूदा कार्यप्रणाली को लेकर ललित…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।