Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Azamgarh

फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

08 Nov 2026, 02:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज - AZAMGARH, उत्तर प्रदेश

फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगल बाजार स्थित एक मकान में शनिवार दोपहर अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से मकान मालिक प्रांजल जायसवाल की पत्नी निवेदिता उर्फ मुस्कान जायसवाल घायल हो गईं। घटना के बाद प्रांजल उन्हें गाड़ी से लखनऊ स्थित वेदांता अस्पताल लेकर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद प्रांजल जायसवाल अपनी पत्नी को कपड़े में लपेटकर गाड़ी से अस्पताल ले गए। घटना की सूचना पुलिस को तत्काल नहीं दी गई। जानकारी मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे।
इस संबंध में सीओ फूलपुर भूपेश पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। फिलहाल वेदांता अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। महिला का बयान भी प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्होंने दीपावली की साफ-सफाई के दौरान घटना होने की बात कही है।
सीओ ने बताया कि मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सड़क हादसे में युवा पत्रकार जिला संवाददाता सी न्यूज रोहित जायसवाल की सड़क हादसे में मौत।
Pratapgarh08 Nov

सड़क हादसे में युवा पत्रकार जिला संवाददाता सी न्यूज रोहित जायसवाल की सड़क हादसे में मौत।

प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर रोड निवासी 32 वर्षीय रोहित जायसवाल की शनिवार देर रात सड़क हादसे…

पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण में होगा सुधार, 96 लाख की लागत से बदली जाएगी 9 किमी जर्जर लाइन
Kheri08 Nov

बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण में होगा सुधार, 96 लाख की लागत से बदली जाएगी 9 किमी जर्जर लाइन

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रयास से बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण व्यवस्था में बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
पीथमपुर में पत्रकारिता पर उठे सवाल, क्या पैसे के आगे दब रही है सच की आवाज? ललित मकवाना ने पत्रकारिता की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, कहा— पैसे के आगे पत्रकारिता गुलाम होती नजर आ रही है
error: Content is protected !!