बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण में होगा सुधार, 96 लाख की लागत से बदली जाएगी 9 किमी जर्जर लाइन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रयास से बांकेगंज क्षेत्र में विद्युतीकरण व्यवस्था में बड़ा सुधार होने जा रहा है। 96 लाख रुपये की लागत से गोला से बांकेगंज जाने वाली 33 केवीए लाइन की 9 किलोमीटर जर्जर लाइन बदली जाएगी।
आज अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग गोला ने विधायक रोमी साहनी के गोला आवास पर पहुंचकर उन्हें इस कार्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 55 नए पोल लगाए जाएंगे तथा 27 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। विद्युत विभाग ने इसका सर्वे पूर्ण कर लिया है और शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा।
बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व विधायक रोमी साहनी ने उक्त मांगों को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात की थी तथा उन्हें मांग पत्र सौंपा था। विधायक के प्रयासों के बाद अब इस कार्य को स्वीकृति मिली है, जिससे बांकेगंज क्षेत्र के लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। इस समाचार की पुष्टि के लिए जिला संवाददाता ने मंडल अध्यक्ष बाँकेगंज श्री रामानुज मिश्रा से बातचीत की जिससे इस समाचार की पुष्टि हो गई
जिला संवाददाता रामनिवास गुप्ता, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र व AIMA मीडिया
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर रोड निवासी 32 वर्षीय रोहित जायसवाल की शनिवार देर रात सड़क हादसे…
पूरी खबर पढ़ें →
*भाजपा ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर के घोषित किए प्रत्याशी, रिटर्निंग अधिकारी को जमा कराये सिम्बल* सवाई माधोपुर,…
पूरी खबर पढ़ें →
*भाजपा ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर के घोषित किए प्रत्याशी, रिटर्निंग अधिकारी को जमा कराये सिम्बल* सवाई माधोपुर,…
पूरी खबर पढ़ें →
*भाजपा ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर के घोषित किए प्रत्याशी, रिटर्निंग अधिकारी को जमा कराये सिम्बल* सवाई माधोपुर,…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से महिला घायल, वेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज रिपोर्ट: सुरेश…
पूरी खबर पढ़ें →
धार( सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) जिले के पीथमपुर में इन दिनों पत्रकारिता की मौजूदा कार्यप्रणाली को लेकर ललित…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।