Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

383 हरे गांजे के पौधे जप्त, कुल वजन 363.188 किलोग्राम जप्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹67 लाख 13 हजार आरोपी मुलम सिंह डावर गिरफ्तार,

10 Nov 2026, 11:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
383 हरे गांजे के पौधे जप्त, कुल वजन 363.188 किलोग्राम जप्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹67 लाख 13 हजार आरोपी मुलम सिंह डावर गिरफ्तार, - धार, मध्य प्रदेश

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट
धार । मध्यप्रदेश के धार जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत टाण्डा पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई, कपास के खेत में हो रही गांजे की अवैध खेती पकड़ी
383 हरे गांजे के पौधे जप्त, कुल वजन 363.188 किलोग्राम जप्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹67 लाख 13 हजार आरोपी मुलम सिंह डावर गिरफ्तार, अपराध क्रमांक 200/2026 के तहत NDPS एक्ट में प्रकरण दर्ज पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं कारोबार के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत टाण्डा पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना टाण्डा पुलिस को क्षेत्र के गांवों में कपास के खेतों के बीच गांजे की अवैध खेती किए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं।

दिनांक 09.11.2026 को थाना टाण्डा के सहायक उप निरीक्षक रामदास सोलंकी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोगिया निवासी मुलम सिंह डावर पिता गुलाबसिंह डावर, उम्र 26 वर्ष द्वारा ग्राम पुरा स्थित अपने कपास के खेत में गांजे के पौधे लगाए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई –
सूचना की पुष्टि के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी श्री ओ.पी.

अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टाण्डा निरीक्षक बलदेवसिंह मुजाल्दा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ग्राम पुरा पहुंचकर आरोपी मुलम सिंह पिता गुलाबसिंह डावर, जाति भीलाला, निवासी ग्राम जोगिया के कपास के खेत में सर्चिंग की।

तलाशी के दौरान कपास की फसल के बीच लगाए गए 383 हरे गांजे के पौधे मिले, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। जप्त पौधों का कुल वजन 363.188 किलोग्राम तथा अनुमानित बाजार मूल्य करीब ₹67 लाख 13 हजार है।

पुलिस द्वारा आरोपी मुलम सिंह डावर को दिनांक 09.11.2026 को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 200/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम कार्रवाई –
गिरफ्तार आरोपी से गांजे की खेती करने के उद्देश्य, बीज प्राप्त करने के स्रोत, गांजे की सप्लाई कहां की जानी थी तथा इस अवैध गतिविधि में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरुका –
गांजे के हरे पौधों की संख्या – 383 नग
कुल वजन – 363.188 किलोग्राम
अनुमानित बाजार कीमत – ₹67,13,000/-
सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी टाण्डा निरीक्षक बलदेवसिंह मुजाल्दा, सउनि रामदास सोलंकी, प्रधान आरक्षक सिरदार सिंह अनारे, प्रधान आरक्षक 821 रामसिंह सस्तिया, आरक्षक 1068 सुनील पवार, आरक्षक 1166 निलेश, आरक्षक सुनील खोड़े, आरक्षक गोपालसिंह, आरक्षक आकाश, आरक्षक हरिशंकर एवं आरक्षक राजकुमार सोलंकी का विशेष योगदान रहा। पुलिस की अपील –
टाण्डा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि क्षेत्र में कहीं भी गांजे की अवैध खेती अथवा मादक पदार्थों के कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं कारोबार के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत टाण्डा पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना टाण्डा पुलिस को क्षेत्र के गांवों में कपास के खेतों के बीच गांजे की अवैध खेती किए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं।

दिनांक 09.11.2026 को थाना टाण्डा के सहायक उप निरीक्षक रामदास सोलंकी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोगिया निवासी मुलम सिंह डावर पिता गुलाबसिंह डावर, उम्र 26 वर्ष द्वारा ग्राम पुरा स्थित अपने कपास के खेत में गांजे के पौधे लगाए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई –
सूचना की पुष्टि के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी श्री ओ.पी.

अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टाण्डा निरीक्षक बलदेवसिंह मुजाल्दा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ग्राम पुरा पहुंचकर आरोपी मुलम सिंह पिता गुलाबसिंह डावर, जाति भीलाला, निवासी ग्राम जोगिया के कपास के खेत में सर्चिंग की।

तलाशी के दौरान कपास की फसल के बीच लगाए गए 383 हरे गांजे के पौधे मिले, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। जप्त पौधों का कुल वजन 363.188 किलोग्राम तथा अनुमानित बाजार मूल्य करीब ₹67 लाख 13 हजार है।

पुलिस द्वारा आरोपी मुलम सिंह डावर को दिनांक 09.11.2026 को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 200/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम कार्रवाई –
गिरफ्तार आरोपी से गांजे की खेती करने के उद्देश्य, बीज प्राप्त करने के स्रोत, गांजे की सप्लाई कहां की जानी थी तथा इस अवैध गतिविधि में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरुका – गांजे के हरे पौधों की संख्या – 383 नग
कुल वजन – 363.188 किलोग्राम
अनुमानित बाजार कीमत – ₹67,13,000/-
सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी टाण्डा निरीक्षक बलदेवसिंह मुजाल्दा, सउनि रामदास सोलंकी, प्रधान आरक्षक सिरदार सिंह अनारे, प्रधान आरक्षक 821 रामसिंह सस्तिया, आरक्षक 1068 सुनील पवार, आरक्षक 1166 निलेश, आरक्षक सुनील खोड़े, आरक्षक गोपालसिंह, आरक्षक आकाश, आरक्षक हरिशंकर एवं आरक्षक राजकुमार सोलंकी का विशेष योगदान रहा। पुलिस की अपील –
टाण्डा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि क्षेत्र में कहीं भी गांजे की अवैध खेती अथवा मादक पदार्थों के कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा अंचल निरीक्षक कार्यालय, चंदौती एवं चंदौती थाना का निरीक्षण किया गया l
Gaya10 Nov

आज दिनांक 10.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा अंचल निरीक्षक,कार्यालय,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya10 Nov

कार्तिक छठ पूजा -2026के अवसर पर गया एवं बोधगया शहर की यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था l

*कार्तिक छठ पूजा–2026 के अवसर पर गया एवं बोधगया शहर की यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था* ​गया, 10 नवंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot10 Nov

ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਵਪਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ.......11 ਨਵੰਬਰ 2026 ਨੂੰ ਸੰਗਮ ਪੈਲੇਸ, ਫਰੀਦਕੋਟ ਰੋਡ, ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ…

पूरी खबर पढ़ें →
SBI बांसी सिटी शाखा पर सवाल, 85 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक को चेक से 10 हजार रुपये देने से किया इनकार
Siddharthnagar10 Nov

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बांसी सिटी शाखा की कार्यप्रणाली एक बार फिर…

पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जलकर 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत
Siddharthnagar10 Nov

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जलकर 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिवाली की अगली सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह युवकों की जिंदा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!