कार्तिक छठ पूजा -2026के अवसर पर गया एवं बोधगया शहर की यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था l

*कार्तिक छठ पूजा–2026 के अवसर पर गया एवं बोधगया शहर की यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था*
गया, 10 नवंबर 2026, कार्तिक छठ पर्व–2026 के अवसर पर पहली (संध्या) अर्घ्य दिनांक 15.11.2026 एवं दूसरी (उषा/सुबह) अर्घ्य दिनांक 16.11.2026 को मनाई जानी है। छठव्रतियों, उनके परिजनों एवं श्रद्धालुओं की छठ घाटों पर होने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु गया यातायात पुलिस द्वारा विशेष रूट प्लान एवं पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
गया शहर में दिनांक 15.11.2026 को दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 16.11.2026 को दोपहर 12:00 बजे तक यह यातायात व्यवस्था लागू रहेगी तथा इस अवधि में शहर में सभी बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
*1. बाहर से आने वाले बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित (नो-एंट्री प्वाइंट्स)*
● चाकन्द मार्ग: चाकन्द की ओर से गया शहर आने वाले सभी बड़े वाहन गया-पटना पथ में कण्डी नवादा के पास रुकेंगे।
● डोभी मार्ग: डोभी की तरफ से आने वाले सभी बड़े वाहन मगध विश्वविद्यालय थाना के पहले रुकेंगे।
● चेरकी मार्ग: चेरकी की तरफ से आने वाले सभी बड़े वाहन चेरकी थाना के पहले ही रुकेंगे।
● नवादा एवं मुफस्सिल मार्ग: नवादा की ओर से आने वाले बड़े वाहन भिण्डस मोड़ के पास तथा मुफस्सिल से आगे बढ़ने पर मानपुर स्थित मेहता पेट्रोल पम्प के पास रुकेंगे।
● फतेहपुर मार्ग: फतेहपुर की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहन भुसुण्डा मोड़ बाईपास से पहले ही रुकेंगे।
● खिजरसराय मार्ग: खिजरसराय की तरफ से आने वाले सभी बड़े वाहन बुनियादगंज बाईपास पुल से पहले रुकेंगे।
● टिकारी-पंचानपुर मार्ग: टिकारी-पंचानपुर की तरफ से आने वाले सभी बड़े वाहन डेल्हा थाना से पहले ही रुकेंगे।
*2. गया शहर के अंदर नो-एंट्री व्यवस्था*
● जी०बी० रोड: दिनांक 15.11.2026 से 16.11.2026 तक जी०बी० रोड में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
● चाँदचौरा पूर्वी एवं बंगाली आश्रम: चाँदचौरा पूर्वी तथा बंगाली आश्रम से विष्णुपद की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
● बाटा मोड़ से टिकारी रोड: इस मार्ग में दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
● कोयरीबाड़ी मोड़: कोयरीबाड़ी मोड़ से विष्णुपद जाने वाले मार्ग में सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा (वाहन पार्किंग जिला स्कूल या धर्मसभा भवन में होगी)।
● नारायणी पुल: नारायणी पुल से विष्णुपद थाना की ओर सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा (वाहन बाईपास पुल के पास पार्क करेंगे)।
● मुफस्सिल मोड़ से किरानी घाट: इस मार्ग पर सिर्फ श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा तथा शेष वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
*3. एकल मार्ग (One-Way) व्यवस्था*
● केन्दुई घाट जाने का मार्ग: वाहन सिकड़िया मोड़ से गेट नं०-05, पहाड़पुर, घुघड़ीटाँड़ बाईपास होते हुए एकल मार्ग से जाएंगे तथा शहर के अन्य क्षेत्रों के वाहन भी सिकड़िया मोड़ होकर केन्दुई घाट जाएंगे।
● केन्दुई घाट से वापसी मार्ग: छठ पूजा के उपरांत सभी वाहन राजापुर मोड़, नोड-02, नोड-01, दोमुहान होते हुए सिकड़िया मोड़ से गया शहर में प्रवेश करेंगे।
● पॉलिटेक्निक कॉलेज मार्ग: वाहन गेवाल बिगहा मोड़, शहमीर तकिया मोड़, मंगलागौरी मोड़, माड़नपुर मोड़ एवं घुघड़ीटाँड़ बाईपास होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज जाएंगे।
*4. श्रद्धालुओं के लिए पैदल मार्ग*
● सूर्यकुण्ड एवं विष्णुपद: चाँदचौरा से सूर्यकुण्ड तथा बंगाली आश्रम से विष्णुपद तक वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा और श्रद्धालु पैदल ही जाएंगे।
● केन्दुई घाट: श्रद्धालु अपने वाहन केन्दुई मैदान में पार्क कर वहाँ से पैदल घाट जाएंगे।
● पितामहेश्वर घाट: श्रद्धालु जिला स्कूल एवं धर्मसभा भवन परिसर में वाहन पार्क कर पैदल घाट जाएंगे। रमना रोड की तरफ से आने वाले श्रद्धालु मित्तल मोजेक से सीधे घाट जाएंगे तथा वापसी में परम ज्ञान निकेतन होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
● रामशिला घाट: श्रद्धालु कुष्ठ अस्पताल परिसर में अपने वाहन पार्क कर पैदल घाट तक जाएंगे।
*5. छठ घाटों के समीप चिन्हित पार्किंग स्थल*
● केन्दुई घाट: केन्दुई मैदान, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आई०टी०आई० परिसर, मानव भारती स्कूल मैदान एवं श्रम संसाधन विभाग कैम्पस (दोपहिया वाहन हेतु)।
● झारखण्डी घाट: पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं आई०टी०आई० परिसर।
● पितामहेश्वर घाट: जिला स्कूल मैदान परिसर एवं धर्मसभा भवन प्रांगण।
● रामशिला घाट: कुष्ठ अस्पताल परिसर एवं पंचायती अखाड़ा रेल अंडरपास से सटे पूर्वी भाग।
● सूर्य पोखर घाट, मानपुर: पोखर के पास, मानपुर।
● सूर्यकुण्ड घाट एवं देवघाट: कॉलरा अस्पताल मैदान एवं BPNL भवन का खाली मैदान।
● सीताकुण्ड: पंचदेव धाम का खाली मैदान एवं बाईपास के किनारे भुसुण्डा के पीछे सी०टी० पब्लिक स्कूल की ओर।
● सिंगरास्थान: पुलिस लाइन के पास।
*6. प्रमुख ड्रॉप गेट (बैरिकेडिंग स्थल)*
यातायात नियंत्रण हेतु चाँदचौरा पूर्वी, मित्तल मोजेक, पीर मंसूर, जिला स्कूल गेट (पीर मंसूर की तरफ), पितामहेश्वर मुख्य द्वार एवं उसके दोनों तरफ, केन्दुई सूर्यमंदिर घाट के प्रवेश व निकास द्वार, किरानी घाट प्रवेश द्वार तथा मुफस्सिल मोड़ (किरानी घाट की ओर) पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं।
*7. बोधगया शहर के लिए यातायात व्यवस्था*
● मोहनपुर मार्ग: दिनांक 15.11.2026 से 16.11.2026 तक मोहनपुर की ओर से आने वाले सभी वाहनों का महामाया होटल के बाद परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा।
● दोमुहान मार्ग: दिनांक 15.11.2026 से 16.11.2026 तक गया, डोभी एवं चेरकी की ओर से दोमुहान होकर बोधगया शहर की ओर आने वाले सभी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा।
● राजापुर पुल पार्किंग: सभी छठव्रती एवं श्रद्धालु अपने वाहनों को राजापुर पुल के पास बने पार्किंग स्थल पर पार्क कर वहाँ से पैदल ही घाट तक जाएंगे।
रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






