*ग्राम निपनिया में पारंपरिक गौरा-गौरी विवाह महोत्सव में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ विसर्जन *
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


निपनिया । छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपरा के प्रतीक पारंपरिक पर्व गौरा-गौरी विवाह महोत्सव का आयोजन ग्राम निपनिया में इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया । इस अवसर पर गौरा-गौरी विवाह की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विसर्जन किया गया ।
गौरतलब है कि ग्राम निपनिया में यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन लगभग 50 वर्षों से प्रतिवर्ष निरंतर आयोजित किया जा रहा है । इस वर्ष के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक विशेष रूप से शामिल हुए । उन्होंने ग्रामवासियों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पारंपरिक त्योहारों को सहेजकर रखने की सराहना की ।
कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने में मनीष कौशिक, हर्ष यादव, अभिषेक यादव, शिव प्रसाद यादव, रोशन यादव, नितेश यादव, विनय यादव, भोलेनाथ पटेल, सागर यादव, अंकित यादव, रघु यादव, रामपाल यादव, मनोहर यादव, मिथिलेश यादव, रितेश पटेल, अजय ठाकुर, अनिल ठाकुर, भोला यादव, चंदू पटेल, सोमू यादव, अनुराग कौशिक एवं दुर्गेश पटेल सहित अनेक युवाओं एवं ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा ।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए । आयोजन को सफल बनाने में ग्राम के वरिष्ठजनों एवं मार्गदर्शकों रामफल यादव, धरमु पटेल, भीखम गोंड एवं कोदू पटेल का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा ।
अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों एवं आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया । यह आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोकपरंपरा का सुंदर उदाहरण बना ।
चित्रसेन वर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🚨🔥 **बड़ी खबर | IIT रुड़की से पढ़ाई करने का दावा, ₹20 लाख सालाना पैकेज छोड़कर बना बाबा!…
पूरी खबर पढ़ें →
कपिल शर्मा की रिपोर्ट झांसी (गरौठा): पवित्र कार्तिक माह के अवसर पर गरौठा तहसील अंतर्गत ग्राम रमपुरा में…
पूरी खबर पढ़ें →
बैकुंठपुर-कोरिया। नगर पालिका परिषद में भाजपा की सरकार होने के बावजूद शहर की बदहाल स्थिति अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली में गौसेवा को से विवाद, गौसेवकों के साथ गाली-गलौज का आरोप; गाय की मौत से आहत समाज…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली में गौसेवा को से विवाद, गौसेवकों के साथ गाली-गलौज का आरोप; गाय की मौत से आहत समाज…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी /नगरी/सिहावा:- गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सिहावा क्षेत्र के ग्राम - मोदे एवं रानीगांव में ग्रामवासियों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।