भाई जैता जी फाउंडेशन नीट और IIT की निःशुल्क तैयारी के लिए आवेदन आमंत्रित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भाई जैता जी फाउंडेशन नीट और IIT की निःशुल्क तैयारी के लिए आवेदन आमंत्रित
Parteek sethi फरीदकोट : भाई जैता जी फाउंडेशन इंडिया ने नीट और IIT की निःशुल्क तैयारी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी हरपाल सिंह, डॉ. बी.एन.एस. वालिया और अमेरिका निवासी कुलमीत सिंह के मार्गदर्शन में शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। फाउंडेशन के फरीदकोट समन्वयक हरविंदर सिंह मरवाहा ने बताया कि 'सुपर फोर्टी' कार्यक्रम के तहत दसवीं कक्षा में पढ़ रहे जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
चयनित विद्यार्थियों को चंडीगढ़ में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की मेडिकल एवं नॉन मेडिकल पढ़ाई के साथ दो वर्षों तक नीट और जेईई की तैयारी पूरी तरह निःशुल्क करवाई जाएगी। संस्था पढ़ाई, रहने और खाने का पूरा खर्च उठाएगी। फरीदकोट डिवीजन में 14 निःशुल्क शिक्षा केंद्र संचालित हैं, जहां अब तक 2500 से अधिक बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जा चुका है। जसविंदर सिंह पसरीचा ने बताया कि फाउंडेशन के प्रयासों से 500 से अधिक विद्यार्थी एमबीबीएस और IIT सहित सरकारी तथा प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला प्राप्त कर चुके हैं। आवेदन 30 नवंबर 2026 तक भरे जा सकते हैं और इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट या मोबाइल नंबर 99881-45499 पर संपर्क कर सकते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा रेलवे अंडरपास ब्रिज का निर्माण…
पूरी खबर पढ़ें →

स्कूल बस हुई अनियंत्रित, दुकान के पास जाकर टकराई; बड़ा हादसा टला एक बड़ा सवाल लापरवाही किसकी ?…
पूरी खबर पढ़ें →
*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।