क्या बदलेंगे खन्ना के चुनावी समीकरण या दोबारा सत्ता मिलेगी आप को! पंजाब की सभी 117 सीटों पर फरवरी माह में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव!

(ब्यूरो चीफ विकास विजन की रिपोर्ट)
खन्ना, 13 नवंबर (विकास विजन) : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में हो सकते हैं, जिसके लिए सभी सियासी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। पार्टियों के नुमाइंदे अपने स्तर पर लोगों से मिलने लग गए हैं। जहां पर कुछ रिश्तो में कड़वाहट कुछ कमियां दूरियां हैं, उसको दूर करने में लगे हुए हैं। इसी तर्ज के आधार पर विधानसभा हलका खन्ना में भी सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बता दें कि विधानसभा हलका खन्ना की सियासी पृष्ठभूमि मिली जुली है। यहां पर जहां पहले कांग्रेस पार्टी ने राज किया, फिर अकाली दल ने भी खन्ना सीट जीतकर राज किया है। वर्ष 2022 के चुनाव में पंजाब में 'आप' की आई आंधी में खन्ना की सीट भी बदल गई और खन्ना से आप प्रत्याशी रिकार्ड मतों से विजयी रहा। अब जब वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं तो सभी पार्टियों अपने स्तर पर विधानसभा हलका खन्ना की सीट जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं।
– आम आदमी पार्टी की बात की जाए तो आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक तथा कैबिनेट मिनिस्टर तरुणप्रीत सिंह सौंध एक मजबूत दावेदार हैं। अपना सियासी सफर आम आदमी पार्टी के साथ शुरू करते हुए वर्ष 2022 में पहली बार चुनाव लड़ा और रिकार्ड मतों से विजयी होकर इलाके के विधायक बने। अपनी बढ़िया कार्य शैली के चलते पार्टी में उन्होंने काफी उच्च स्थान हासिल किया, जहां वह पार्टी के पंजाब के उप प्रधान भी हैं, वहीं वह कैबिनेट मिनिस्टर बनकर बिजली विभाग तथा सांस्कृतिक मामलों के विभाग देख रहे हैं।
– समीकरण देखे जाएं तो खन्ना इलाके की ज्यादातर वोट पहले कांग्रेस के खेमे में जाती थी। उसमें अब तक गुरकीरत सिंह कोटली ने तीन बार चुनाव लड़ा और दो बार जीत हासिल की। तो अबकी बार भी पार्टी शायद उन्हें ही मौका देगी। परंतु अगर पार्टी इस बार पूर्व एक्साइज मिनिस्टर तथा कांग्रेस के सीनियर लीडर शमशेर सिंह दूलो के नेतृत्व में चुनाव लड़ती है तो पार्टी को काफी फायदा मिलने के अनुमान हैं।
– वहीं अगर शिरोमणि अकाली दल बादल की बात की जाए तो पार्टी के विक्रमजीत सिंह खालसा यहां से विधायक रह चुके हैं, जोकि एक स्ट्रॉन्ग दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं अगर पार्टी इलाके के यूथ नेता यादविंदर सिंह यादु के नेतृत्व में चुनाव लड़ती है तो अकाली दल की स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही है।
– भाजपा की अगर बात करें तो शहर में भाजपा की वोट बैंक अच्छी होने के बावजूद भी कभी पार्टी को खन्ना से नेतृत्व करने का मौका नहीं मिला। पार्टी के पास भाजपा के कई मजबूत दावेदार हैं और अगर अकाली दल और भाजपा में गठजोड़ हो जाता है और खन्ना शहरी सीट भाजपा के किसी स्ट्रॉन्ग दावेदार को मिलती है, तो बाजी पलट भी सकती है।
– खन्ना शहर की कई प्राथमिक ज़रूरतें हैं, जिसके चलते लोगों की उम्मीद उसे नेता पर लगी है, जो उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सके और हलका खन्ना में जो प्राथमिक ज़रूरतें हैं, उन्हें भी वह पूरा कर सके। बाकी अब देखते हैं कि ऊंट किस तरफ करवट लेता है!
– पंजाब विधानसभा के आम चुनाव-2027 के मद्देनजर, पंजाब के सभी जिलों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 12 नवंबर, 2026 से शुरू होगी।पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी, अनिंदिता मित्रा, आईएएस ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट की यह फर्स्ट लेवल चेकिंग भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा निर्धारित एक अनिवार्य प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनावों के दौरान केवल पूरी तरह कार्यशील और चुनाव के लिए तैयार मशीनों का ही उपयोग किया जाए। यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के मौजूदा निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी। फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।
– अनिंदिता मित्रा ने बताया कि एफएलसी प्रक्रिया संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में कराई जाएगी और इसकी निगरानी मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग के स्तर पर भी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि पूरी प्रक्रिया के दौरान पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी 23 स्थानों पर पूरी एफएलसी प्रक्रिया की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर दो डिस्प्ले स्क्रीन (एक एफएलसी स्थल पर और दूसरी संबंधित डीसी कार्यालय में) लगाई गई हैं, ताकि प्रतिनिधि कार्यवाही को नजदीक से देख सकें।
फोटो : कैबिनेट मिनिस्टर तरुणप्रीत सिंह सौंध, सीनियर कांग्रेस नेता शमशेर सिंह दूलो, पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, यूथ नेता यादविंदर सिंह यादु और भाजपा का ?।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






