फ्लोरेंट एजुकेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को उपहार देकर किया प्रोत्साहित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फ्लोरेंट एजुकेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को उपहार देकर किया प्रोत्साहित
हरिद्वार। शिवमपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर, हरिद्वार स्थित फ्लोरेंट एजुकेशन इंस्टीट्यूट में 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन का भी विशेष ध्यान रखा गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल दिवस के उपहार स्वरूप Pencil Kits एवं आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही बच्चों के लिए विशेष पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें स्वादिष्ट खान-पान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि संस्थान के सभी शिक्षकों ने आपसी सहयोग एवं समर्पण के साथ पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया और आयोजन को यादगार बनाया। इस आयोजन में संस्थान के Managing Director एवं Physics के शिक्षक अभिनव झा, Social Science की शिक्षिका ईशिका चौहान, Maths की शिक्षिका प्रियांका चौधरी तथा कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों को शिक्षित करने वाली शिक्षिका संध्या मैम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर संस्थान के Managing Director अभिनव झा ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनका सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षा और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना संस्थान की प्राथमिकता है।
फ्लोरेंट एजुकेशन इंस्टीट्यूट निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के बौद्धिक, रचनात्मक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रयासरत है। संस्थान का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को एक सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना भी है।
पता: फ्लोरेंट एजुकेशन इंस्टीट्यूट, शिवमपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर, हरिद्वार।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsपाथरी टोल प्लाजा पर बंद वसूली फिर से चालू; वाहन चालकों में भारी नाराजगी ज्ञानदेव कुदळे, जिला संवाददाता…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर - हेमन्त तांडी, महासमुंद (छत्तीसगढ़) *बसना।* कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बंसुला के प्रांगण में दिनांक 14…
पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर।( मो. नदीम) बाल दिवस के मौके पर मदरसा गौसिया जूनियर हाई स्कूल, मनबेला में समाजवादी पार्टी के…
पूरी खबर पढ़ें →
टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और कैंप फायर के जरिए विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…
पूरी खबर पढ़ें →
टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और कैंप फायर के जरिए विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…
पूरी खबर पढ़ें →
टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और कैंप फायर के जरिए विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।