Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

ब्लॉक कांग्रेस मकरोनिया ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई

15 Nov 2026, 08:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ब्लॉक कांग्रेस मकरोनिया ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई - सागर, मध्य प्रदेश

सागर वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664/* महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के तत्वावधान में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेसजनों नें भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भगवान बिरसा मुंडा जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जी स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख जननायक थे। उन्होंने मात्र 20 वर्ष की अल्प आयु में अंग्रेजी हुकूमत के काले कानूनों को चुनौती देते हुए ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लंबा संघर्ष किया।

वे अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने आदिवासी समाज को जागरूक कर उनके अधिकारों, स्वाभिमान और सामाजिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया।

भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा जी का नाम सदैव सम्मान और गौरव के साथ लिया जाता रहेगा।जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ साथ आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देते हैं।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन,संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आर आर पारासर,एड.कमलेश सिंह ठाकुर,पार्षद सीमा कमल चौधरी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित वर्मा,एड.घनश्याम पटेल आदि ने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह,हरगोविंद कुर्मी,मोतीलाल पटेल, हेमंत लारिया,मनोज राय,प्रेम नारायण अहिरवार, दुर्गेश अहिरवार,संजय रोहिदास,जय पाराशर,सुनील चौधरी,अजय अहिरवार,सुभाष रोहित,कमल चौधरी,छोटेलाल अहिरवार,शंकर लाल अहिरवार,आशीष चौधरी,कमलेश वाल्मीकि आदि मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

देश का नक्सलवाद के दंश से मुक्त होना, हमारी बड़ी उपलब्धि आज भारत अपने इतिहास, विरासत और जननायकों को स्वदेशी स्वाभिमान के साथ कर रहा है याद
नवीन धान उपार्जन केंद्र बुडेनी में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में उत्साह*
Dhamtari15 Nov

नवीन धान उपार्जन केंद्र बुडेनी में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में उत्साह*

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू धमतरी मो नं. 9131340270 मगरलोड नवीन धान उपार्जन केंद्र बुडेनी में आज विधिवत पूजा-अर्चना…

पूरी खबर पढ़ें →
आधा गिलास पानी अभियान’ को मिल रहा समाज संगठनों, होटल व्यवसाइयों और शैक्षणिक संस्थाओं का व्यापक समर्थन; 16 नवंबर को बाड़कुआँ में बनेगा विश्व रिकॉर्ड
Jhabua15 Nov

आधा गिलास पानी अभियान’ को मिल रहा समाज संगठनों, होटल व्यवसाइयों और शैक्षणिक संस्थाओं का व्यापक समर्थन; 16 नवंबर को बाड़कुआँ में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता: मोहम्मद जैद- झाबुआ। जल संरक्षण की दिशा में शारदा समूह (झाबुआ)…

पूरी खबर पढ़ें →
मां,शा, एन, के,जे, में पढ़ने वाले तीस दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई राम भरोसे पढ़ाई के नाम पर हो रही औपचारिकता
Katni15 Nov

मां,शा, एन, के,जे, में पढ़ने वाले तीस दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई राम भरोसे पढ़ाई के नाम पर हो रही औपचारिकता

कटनी स्थानीय क्षेत्र एन. क़े. जे. प्रेमनगर में दिव्यांग जनों हेतु स्थित सक्षम छात्रावास में, अपने उज्जवल भविष्य…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम मेहर में गूंजा धरती आबा बिरसा मुंडा का जयघोष, जनजातीय गौरव और स्वाभिमान के संकल्प के साथ मनी जयंती
Sagar15 Nov

ग्राम मेहर में गूंजा धरती आबा बिरसा मुंडा का जयघोष, जनजातीय गौरव और स्वाभिमान के संकल्प के साथ मनी जयंती

सागर वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान, संघर्ष और अदम्य साहस…

पूरी खबर पढ़ें →
माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का भृंगीचक में भव्य स्वागत, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया अभिनंदन
Gopalganj15 Nov

माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का भृंगीचक में भव्य स्वागत, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का भृंगीचक में भव्य स्वागत, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया अभिनंदन भगवानपुर पंचायत से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!