सिद्धार्थनगर में SIR अभियान को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए निर्देश, 18 वर्ष पूरा करने वालों का बनेगा वोटर कार्ड
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर में SIR अभियान को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए निर्देश, 18 वर्ष पूरा करने वालों का बनेगा वोटर कार्ड
सिद्धार्थनगर।
जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों से मतदेय स्थलों की स्थिति की जानकारी ली और मतदाता सूची में महिला-पुरुष अनुपात को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि 01 जनवरी 2027 को आधार तिथि मानकर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। इसके लिए महाविद्यालयों में विशेष कैंप लगाकर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराया जाए।
उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेंशन लाभार्थियों और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के ऐसे लाभार्थियों, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें भी मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्रवाई करने को कहा।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूटने नहीं पाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा को मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने तथा बूथ तक जाने वाले संपर्क मार्गों को दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण। |एन सी वर्मा|। सीतापुर | जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरसड़ा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी निरीक्षक कुलदीप कुमार हमारा की देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त संबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज पुलिस के 8 आरक्षी बने उपनिरीक्षक, जिले का बढ़ाया गौरव महराजगंज। महराजगंज पुलिस के 8 आरक्षियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम का सघन गश्त अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ाई…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर कोठीभार/महराजगंज। जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
जैसलमेर जिले की पंचायत समिति भणियाणा की नवसृजित ग्राम पंचायत पदरोड़ा से हुए चुनाव में बिराई बानू को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।