कासगंज के ब्लॉक सहावर में हुआ ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन, प्राथमिक बालिका वर्ग में सैजल ग्राम चाड़ी तथा जूनियर बालक वर्ग में रितिक ग्राम नगला अंडौआ बने ब्लॉक चैंपियन

कासगंज। ब्लॉक सहावर के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
प्राथमिक बालिका वर्ग में सैजल ग्राम चाडी तथा जूनियर बालक वर्ग से रितिक ग्राम
नगला अंडौआ बने ब्लॉक चैंपियन। कासगंज।
विकासखंड सहावर के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सहकारी समिति कार्यालय के पीछे, मोहनपुर रोड, सहावर में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय हरिओम वर्मा, विधायक अमांपुर विशिष्ट अतिथि विकास कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कासगंज तथा श्रीमती प्रीति गोयल खंड शिक्षा अधिकारी सहावर , सुनील यादव जिला समन्वयक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया ।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सहावर की छात्राओं ने मां शारदे की वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। क्षेत्रीय विधायक हरी ओम वर्मा, बीएसए तथा खंड शिक्षा अधिकारी ने ध्वजारोहण एवं हरी झंडी दिखाकर 100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग का शुभारंभ किया ।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।-
50 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में
प्रथम स्थान – अर्चित निवासी नगला अंडौआ ,
द्वितीय स्थान – विनय निवासी बस्तरमऊ ,
तृतीय स्थान – हर्षित निवासी चांडी,
100 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में
प्रथम स्थान अंशुल निवासी बस्तरमऊ ,
द्वितीय स्थान – अर्चित निवासी नगला अंडौआ ,
तृतीय स्थान – हरेन्द्र निवासी भिलौली,
200 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में
प्रथम स्थान – राजेश्वर निवासी चांडी,
द्वितीय स्थान – मोहित निवासी याकूतगंज,
तृतीय स्थान – निखिल निवासी बोदर ,
50 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में
प्रथम स्थान – सैजल निवासी चांडी,
द्वितीय स्थान – सुल्फी निवासी खालिकपुर,
तृतीय स्थान – आराध्या निवासी ललूपुरा,
100 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में
प्रथम स्थान – सैजल निवासी चांडी,
द्वितीय स्थान – आरती निवासी मनिकापुर,
तृतीय स्थान – सुल्फी निवासी खालिकपुर,
200 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में
प्रथम स्थान – सैजल निवासी चांडी,
द्वितीय स्थान – आरती निवासी मनिकापुर,
तृतीय स्थान – कामिनी निवासी नगला खमानी,
कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग विजेता – ताजपुर में
उपविजेता दीपपुर
100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में
प्रथम स्थान – रितिक निवासी नगला अण्डोंआ,
द्वितीय स्थान – प्रमोद निवासी ताजपुर ,
तृतीय स्थान- सुरजन निवासी बस्तरमऊ,
200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में
प्रथम स्थान – नैतिक निवासी मनिकापुर,
द्वितीय स्थान-आदेश निवासी बस्तरमऊ,
तृतीय स्थान- किशन निवासी ताजपुर,
400 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में
प्रथम स्थान – रितिक निवासी नगला अंडौआ,
द्वितीय स्थान – मंजेश निवासी बस्तर मऊ,
तृतीय स्थान-
100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में
प्रथम स्थान – संध्या निवासी अभूपुरा,
द्वितीय स्थान – मिथलेश निवासी बस्तर मऊ,
तृतीय स्थान- मोनिका निवासी नगला कुबेर,
200 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में
प्रथम स्थान – कोमल निवासी दीपपुर,
द्वितीय स्थान – सिंदूरी निवासी नगला कुबेर,
तृतीय स्थान- छाया निवासी नौगवां ,
400 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में
प्रथम स्थान – मिथलेश निवासी बस्तर मऊ,
द्वितीय स्थान – छाया निवासी नौगवां,
तृतीय स्थान- सलौनी निवासी खालिकपुर,
कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में विजेता – मनिकापुर,
विजेता-दीपपुर रहे,बी.एस.ए.कासगंज विकास कुमार सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी एवं उपस्थित अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन मुनेश राजपूत पीटीआई ने किया
प्रतियोगिता के निर्णायक जिला पीटीआई राजेंद्र सिंह , ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ,पुष्पेंद्र कुमार ,नीलेश प्रताप सिंह चौहान, दीनदयाल सिंह ,अजय यादव, यादराम सिंह ,देवेंद्र कुमार, भारतेंदु कुमार, सोमेंद्र कुमार, फुरकान अली, रहे।
इस अवसर पर मंजू सोलंकी, आशुतोष शर्मा, क्षमा पांडे, कुसुमलता, राजीव, पिंकी, सौरभ, हरकेश वर्मा ,तेज प्रकाश, गंगा सिंह, सुनील कुमार ,भुवनेश कुमार, शेर सिंह, कुलदीप कुमार, जितेंद्र कुमार , इरफान, अवधेश कुमार ,नरेश कुमार, उर्वशी राजपूत, बिजेंद्र सिंह ,मेघ सिंह, प्रमोद कुमार, मलिखान पाल, प्रेम सिंह ,विजय, मुकेश बाबू ,अमित कुमार ,संजीव कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






