Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sitapur

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान

16 Nov 2026, 08:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान - SITAPUR, उत्तर प्रदेश

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान | एन सी वर्मा,| सीतापुर | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग सीतापुर द्वारा सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अभियान का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी न्यायिक महोदय खालिद अंजुम जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकना केवल प्रशासन या परिवहन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां उजाड़ सकती है।

इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अपनी आदत में शामिल करें।

उन्होंने अभियान को जन आंदोलन बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया। यातायात नियमों का पालन केवल कानून के डर से नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करना चाहिए।

सुरक्षित यात्रा के लिए निर्धारित गति सीमा का पालन करना, गलत दिशा में वाहन न चलाना और यातायात संकेतों का सम्मान करना बेहद जरूरी है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सीधे तौर पर अपनी जिंदगी को खतरे में डालने जैसा है।

वाहन चालक को सड़क पर पूरी सावधानी और एकाग्रता के साथ वाहन चलाना चाहिए। मोबाइल पर बातचीत या अन्य गतिविधियों से बचना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सर्वेश चतुर्वेदी ने कहा कि 30 नवंबर तक जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित प्रयोग सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने का सबसे प्रभावी उपाय है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय गुणवत्तापूर्ण हेलमेट पहनें और चार पहिया वाहन में प्रत्येक यात्री सीट बेल्ट का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाकर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

शुभारंभ समारोह के उपरांत अपर जिलाधिकारी न्यायिक महोदय ने प्रचार वाहनों एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिवहन दफ्तर परिसर से शुरू हुई प्रचार वाहन रैली वैदेही वाटिका तक निकाली गई।

बाइक सवारों ने सिर पर हेलमेट लगाकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। रैली के माध्यम से आमजन को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में परिवहन विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, मोटर ड्राइविंग से जुड़े लोग, वाहन स्वामी 250 से अधिक लोग मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण
Sitapur17 Nov

नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण

नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण। |एन सी वर्मा|। सीतापुर | जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
*न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित*
Jhabua17 Nov

*न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित*

*न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित* *विद्यार्थियों को बाल अधिकारों एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस के 8 आरक्षियों ने पुलिस उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतिम परिणाम में सफलता हासिल कर उपनिरीक्षक पद पर चयनित होकर बढ़ाया जिले का गौरव
कोल्हुई भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने
जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कैमा में मंगलवार को हुआ एक हृदयविदारक हादसा
Mahrajganj17 Nov

जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कैमा में मंगलवार को हुआ एक हृदयविदारक हादसा

महराजगंज में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर कोठीभार/महराजगंज। जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!