स्कूल से चोरी हुए दो गैस सिलेंडर बरामद, गांव का शातिर चोर गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


#स्कूल से चोरी हुए दो गैस सिलेंडर बरामद, गांव का शातिर चोर गिरफ्तार
झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के बंकापहाड़ी गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय से चोरी हुए दो गैस सिलेंडर पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मामले के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को कंपोजिट विद्यालय बंकापहाड़ी की ओर से गुरसराय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि विद्यालय से मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए रखे गए दो गैस सिलेंडर अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी गांव में ही घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर महेन्द्र अहिरवार पुत्र रामभरोसे अहिरवार (30) निवासी बंकापहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दोनों गैस सिलेंडर बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार, महेन्द्र के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बिजनौर के नगीना रोडवेज बस अड्डे पर युवती का मोबाइल छीनकर भागने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण। |एन सी वर्मा|। सीतापुर | जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरसड़ा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी निरीक्षक कुलदीप कुमार हमारा की देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त संबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बड़ी खबर | रायपुर के उरला में कथित कबाड़ कारोबार पर बड़ा सवाल! रमन साह के नाम…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज पुलिस के 8 आरक्षी बने उपनिरीक्षक, जिले का बढ़ाया गौरव महराजगंज। महराजगंज पुलिस के 8 आरक्षियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम का सघन गश्त अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ाई…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।