मामा के घर आई युवती से प्रेमी के सामने 5 दरिदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत सामने आई है। पुलिस के अनुसार, युवती अपने मामा के गांव आई हुई थी।
आरोप है कि शुक्रवार देर रात वह अपने परिचित युवक के साथ एकांत में बैठी थी, तभी गांव के पांच युवकों ने उन्हें देख लिया। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पहले दोनों को धमकाया और इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसकी काउंसलिंग भी की जा रही है।
पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित* *विद्यार्थियों को बाल अधिकारों एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बड़ी खबर | रायपुर के उरला में कथित कबाड़ कारोबार पर बड़ा सवाल! रमन साह के नाम…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा। किसानों की समस्याओं, कृषि संबंधी चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने ग्राम निपानिया बैजनाथ…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा। किसानों की समस्याओं, कृषि संबंधी चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने ग्राम निपानिया बैजनाथ…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज पुलिस के 8 आरक्षी बने उपनिरीक्षक, जिले का बढ़ाया गौरव महराजगंज। महराजगंज पुलिस के 8 आरक्षियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम का सघन गश्त अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ाई…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।