Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhamtari

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों के समर्थन में निकाली आक्रोश रैली

18 Nov 2026, 07:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों के समर्थन में निकाली आक्रोश रैली - धमतरी, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू मो नं 9131340270

मगरलोड (धमतरी )

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों के समर्थन में निकाली आक्रोश रैली*

*छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर ब्लॉक शाखा मगरलोड द्वारा रामलीला मैदान मगरलोड से तहसील कार्यालय मगरलोड तक आक्रोश रैली निकाली गई। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रवक्ता डेवेश साहू ने कहा कि पटवारी पिछले एक माह से ज्यादा समय से आन्दोलनरत हैं लेकिन उनकी जायज मांगों पर अभी तक शासन – प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं दिखाई जा रही है,बल्कि इसके उलट प्रशासन द्वारा आंदोलनरत पटवारियों को निलम्बित एवं ब्रेक इन सर्विस करना शुरू कर दिया गया है तथा आंदोलन को तोड़ने के लिए और भी कई तरह के हथकंडे अपना रही है जो कि उचित नहीं है। शासन अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अतिशीघ्र पटवारियों की जायज मांगों को पूरा करे तथा केन्द्र के समान देय तिथि से मंहगाई भत्ता प्रदान करे। केन्द्र में मंहगाई भत्ता 63% है जबकि राज्य कर्मचारियों को 60% ही मिल रहा है,और साथ ही 2019 से अब तक एरियर्स की राशि बकाया है। इन्हीं सब मांगों को लेकर आक्रोश दिखाते हुए आक्रोश रैली निकाली गई।तथा छत्तीसगढ़ शासन की दोहरी नीति का जमकर विरोध किया गया। स्थिति यही रही तो छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी समस्त जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी। आज के इस कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के रैली में प्रमुख रूप से ब्लॉक संयोजक दयाराम साहू,प्रवक्ता डेवेश साहू, कोषाध्यक्ष सियाराम कुर्रे, सह प्रवक्ता खिलेश्वर सोनबेर, प्रचार मंत्री बेदराम साहू,हरीश ध्रुव,नवीन चंद्राकर,रविकांत दिली, गायत्री औचार, मनीष नेताम, कमलनारायण ध्रुव,अंकुर ध्रुव, झरना कौशिक,केवल साहू, खुशबू कंवर,ओम प्रकाश साहू, चम्पेश्वर यादव, चन्द्रशेखर साहू, प्रेमलाल साहू, हेमंत दृढाकर, रामेश्वर साहू, गौतम निषाद,हरीश दुबे, प्रेमलाल लहरे, धनेश सिन्हा, दिनेश वर्मा, तुलेश्वर पात्रे,दीप साहू, खूबचंद पटेल, महेश देवदास,संतुराम साहू, नरेन्द्र मरकाम, कामना केरकेट्टा,भामा साहू,देवीप्रसाद सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने आक्रोश रैली में भाग लिया।*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बनारस रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 23 संरक्षित कछुओं के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
Varanasi19 Nov

बनारस रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 23 संरक्षित कछुओं के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

बृहस्पतिवार 19 नवम्बर 2026 वाराणसी बनारस रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 23 संरक्षित कछुओं के साथ…

पूरी खबर पढ़ें →
मोदन सेन महाराज की जयंती पर एकजुटता का संदेश, हलवाई समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव
Azamgarh19 Nov

मोदन सेन महाराज की जयंती पर एकजुटता का संदेश, हलवाई समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव

मोदन सेन महाराज की जयंती पर एकजुटता का संदेश, हलवाई समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव रिपोर्ट: सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
सांसद-नेताओं के क्षेत्र में भी सुरक्षित नहीं जनता! पाली में खुले ट्रांसफॉर्मर और लटकते तार, शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग मौन क्यों?
error: Content is protected !!