कार में डलवाया 1710 का पेट्रोल और बिना पैसे दिए हो गए रफूचक्कर, CCTV में कैद हुई वारदात; पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
साहा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर तेल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार होने का मामला सामने आया है। यहां कार सवार तीन युवकों ने पेट्रोल पंप पर 1710 रुपये का पेट्रोल भरवाया और बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है वही यह पूरी की पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे कैमरे मे कैद हो गई
वीओ:-साहा थाना क्षेत्र के महमूदपुर स्थित जे.जी. ऑटो सर्विसेज पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कार में 1710 रुपये का पेट्रोल भरवाया।पेट्रोल भरवाने के बाद युवक बिना पैसे दिए कार सहित मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन बलविंदर सिंह ने मामले की शिकायत साहा थाना पुलिस को दी।शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना प्रभारी धर्मवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।थाना प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार में तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बीती रात हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsरेल.यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में कन्फर्म सीट उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दपूम. रेलवे प्रशासन नें दो…
पूरी खबर पढ़ें →
बृहस्पतिवार 19 नवम्बर 2026 वाराणसी बनारस रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 23 संरक्षित कछुओं के साथ…
पूरी खबर पढ़ें →
गौरव शर्मा वंदे भारत न्यूज़ | टोंक जिले की मालपुरा तहसील के लांबाहरिसिंह से इस वक्त की दुखद…
पूरी खबर पढ़ें →
मोदन सेन महाराज की जयंती पर एकजुटता का संदेश, हलवाई समाज ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव रिपोर्ट: सुरेश…
पूरी खबर पढ़ें →
⚡ सांसद और नेताओं के क्षेत्र में भी बिजली विभाग की लापरवाही! नगर पंचायत पाली में जगह-जगह खुले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबैराज मार्ग से आजाद मार्ग के बीच तैयार आर ओ बी को शुरू हुए अधिक दिन भी नहीं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।