Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Shamli

शामली में बिना परमिट और ओवरलोड गन्ना ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 ट्रक सीज

21 Nov 2026, 11:55 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शामली में बिना परमिट और ओवरलोड गन्ना ढुलाई पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 ट्रक सीज - SHAMLI, उत्तर प्रदेश

शामली, 20 नवंबर।
शामली/झिंझाना गन्ना ढुलाई में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में बिना परमिट, अधूरे कागजात और ओवरलोड गन्ना ढुलाई कर रहे 12 ट्रकों को सीज कर दिया गया। सभी जब्त वाहनों को चौकी ऊन, चौकी अहमदगढ़ और अहमदगढ़ सीएल यार्ड में खड़ा कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जिलाधिकारी के मौखिक निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने जिले में गन्ना ढुलाई में लगे वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान 12 ट्रकों में बिना परमिट, आवश्यक कागजातों का अभाव और ओवरलोडिंग की खामियां पाई गईं। इसके बाद विभागीय टीम ने सभी 12 ट्रकों को मौके पर ही निरुद्ध कर लिया।

एआरटीओ शामली प्रवेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गन्ना ढुलाई में लगे वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान बिना परमिट, अधूरे कागजात और ओवरलोड पाए गए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ओवरलोड और बिना कागजात वाले वाहनों से सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। जिले में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, गाजीपुर में आठ ईडीसी केंद्रों पर मिलेगी ईवीएम से मतदान की जानकारी, 21 व 22 नवंबर को विशेष बूथ दिवस खबर जनपद गाजीपुर से। गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुना
गाजीपुर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 174 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए अवसर
Ghazipur21 Nov

गाजीपुर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 174 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए अवसर

गाजीपुर जनपद में आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2026-27 को लेकर विज्ञप्ति जारी होने की जानकारी सामने आई है। इस…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनी एडवोकेट हेमलता पांडे समर्थकों ने दी बधाई
Basti21 Nov

बस्ती महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनी एडवोकेट हेमलता पांडे समर्थकों ने दी बधाई

बस्ती महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनी एडवोकेट हेमलता पांडे समर्थकों ने दी बधाई भारतीय जनता पार्टी महिला…

पूरी खबर पढ़ें →
84 बीघे में ऐतिहासिक स्मारक भारतभारी अदृश्य का शिकार, सात साल से लेकर अब तक सरकारी मान्यता प्राप्त करने का प्रस्ताव है
Siddharthnagar21 Nov

84 बीघे में ऐतिहासिक स्मारक भारतभारी अदृश्य का शिकार, सात साल से लेकर अब तक सरकारी मान्यता प्राप्त करने का प्रस्ताव है

सिद्धार्थनगर जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान से परिपूर्ण भारतभारी आज भी अपने संरक्षण और विकास की बात…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!