जनगणना कार्य होगा और अधिक सरल व सुगम,अब स्वगणना से अपने परिवार की जानकारी स्वयं भी कर सकते हैं दर्ज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande bharat
November 21, 2026
टिहरी। जनगणना-2027 के तहत जनपद में स्वगणना को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। इसके साथ ही आमजन को भी इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों ने जनपदवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे जनगणना-2027 के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी स्वगणना अवश्य करें। उन्होंने कहा कि स्वगणना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार एवं सदस्यों से संबंधित आवश्यक विवरण स्वयं दर्ज कर सकता है। इससे जानकारी की शुद्धता एवं पूर्णता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर लेने से गणनाकर्ताओं के घर पहुंचने पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में आसानी होगी। इससे गणनाकर्ताओं और आमजन दोनों का समय बचेगा तथा जनगणना कार्य को अधिक सरल, सुगम एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में मदद मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से निर्धारित समयावधि में स्वगणना कर इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग देने की अपील कीस्वगणना के लिए आधिकारिक लिंक- https://se.census.gov.in/ पर क्लिक करके अपने व अपने परिवार की जानकारी/विवरण ऑनलाइन दर्ज कराया जा सकता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिसकर्मियों को हार्दिक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर हेमन्त तांडी बसना (महासमुंद छत्तीसगढ़ ) 18 वर्षों बाद मिले 2007-08 बैच के विद्यार्थी, गुरुजनों का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ ने वस्त्र दान अभियान चलाकर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कपड़े एवं फल बांटे :…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।