Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

शासकीय तिलक कॉलेज में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा 19 से 21 नवंबर तक आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

22 Nov 2026, 02:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शासकीय तिलक कॉलेज में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा 19 से 21 नवंबर तक आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं - कटनी, मध्य प्रदेश

शासकीय तिलक कॉलेज में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

19 से 21 नवंबर तक आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, भाषण, वाद-विवाद से लेकर रंगोली, पेंटिंग, गायन, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में तीन दिवसीय महाविद्यालय स्तरीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 19, 20 और 21 नवंबर 2026 को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार बाजपेई की अध्यक्षता तथा कार्यक्रम प्रभारी डॉ. माधुरी गर्ग के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

तीन दिनों तक चलीं विभिन्न प्रतियोगिताएं

आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन साहित्यिक विधा के अंतर्गत भाषण, वाद-विवाद एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

दूसरे दिन रूपांकन विधा में रंगोली, पोस्टर, पेंटिंग, कोलाज, क्ले मॉडलिंग एवं कार्टूनिंग जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वहीं तीसरे दिन सांस्कृतिक एवं अभिनय विधाओं में एकल गान, समूह गान, शास्त्रीय भारतीय एवं पाश्चात्य गान, एकल नृत्य, समूह नृत्य, माइम, स्किट एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने समां बांधा।

व्यक्तित्व विकास में सहायक हैं ऐसी गतिविधियां

आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति, कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। महाविद्यालय में आयोजित इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सांस्कृतिक समिति के सदस्यों का रहा सहयोग

कार्यक्रम के सफल संचालन में सांस्कृतिक समिति के सदस्यों डॉ. विनय बाजपेई, प्रोफेसर जीएम मुस्तफा, डॉ. अनिल तौहेल, डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, डॉ. सुचि सिंह, डॉ. राजश्री शर्मा, डॉ. अंकिता खंडेलवाल, डॉ. अपेक्षा मिश्रा एवं डॉ. शैलजा कटारे सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों का सराहनीय सहयोग रहा।

दिसंबर में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता

महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न विधाओं में विजयी प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कटनी महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 2, 3, 4 एवं 5 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी।

समापन अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. माधुरी गर्ग ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, सांस्कृतिक समिति के सदस्यों एवं प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
मोबाइल: 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

डिजिटल राशन वितरण का पायलट प्रोजेक्ट, पात्र परिवारों के सभी सदस्यों की जानकारी का सत्यापन आवश्यक, आधार और समग्र में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज होना आवश्यक
Sagar23 Nov

डिजिटल राशन वितरण का पायलट प्रोजेक्ट, पात्र परिवारों के सभी सदस्यों की जानकारी का सत्यापन आवश्यक, आधार और समग्र में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज होना आवश्यक

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
बिसलेरी के पैक्ड पानी पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, जांच में मिला असुरक्षित; कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी पानी के नमूने में निर्धारित सीमा से अधिक ब्रोमेट और हानिकारक रासायन
मौसम खुलते ही कुसमेली मंडी में मक्का की बंपर आवक, मंडी गेट के बाहर 2 किलोमीटर लंबा जाम।
Chhindwara23 Nov

मौसम खुलते ही कुसमेली मंडी में मक्का की बंपर आवक, मंडी गेट के बाहर 2 किलोमीटर लंबा जाम।

मौसम खुलते ही कुसमेली मंडी में मक्का की बंपर आवक, मंडी गेट के बाहर 2 किलोमीटर लंबा जाम…

पूरी खबर पढ़ें →
मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 टली 7.50 लाख उम्मीदवारों का बढ़ा इंतजार
Sagar23 Nov

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 टली 7.50 लाख उम्मीदवारों का बढ़ा इंतजार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!