Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bhagalpur

भागलपुर में मद्यनिषेध सिपाहियों का दीक्षांत समारोह, पासिंग आउट परेड में दिखा अनुशासन और जोश, शानदार परेड के साथ प्रशिक्षु सिपाहियों ने पूरा किया बुनियादी प्रशिक्षण, एसएसपी ने कर्तव

23 Nov 2026, 01:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भागलपुर में मद्यनिषेध सिपाहियों का दीक्षांत समारोह, पासिंग आउट परेड में दिखा अनुशासन और जोश, शानदार परेड के साथ प्रशिक्षु सिपाहियों ने पूरा किया बुनियादी प्रशिक्षण, एसएसपी ने कर्तव - भागलपुर, बिहार

भागलपुर में मद्यनिषेध सिपाहियों का दीक्षांत समारोह, पासिंग आउट परेड में दिखा अनुशासन और जोश, शानदार परेड के साथ प्रशिक्षु सिपाहियों ने पूरा किया बुनियादी प्रशिक्षण, एसएसपी ने कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का दिया संदेश

रिपोर्ट – साहिल राज आगाज टाइम

भागलपुर। नाथनगर स्थित सीटीएस (केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान) के परेड ग्राउंड में रविवार को प्रशिक्षु मद्यनिषेध सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सह पासिंग आउट परेड गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। निर्धारित मानकों के अनुरूप बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन कर अनुशासन, एकजुटता और जोश का परिचय दिया।

समारोह में भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षु सिपाहियों के अनुशासित और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

अपने संबोधन में वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ पुलिस दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने मद्यनिषेध कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

– ड्रिल से लेकर शस्त्र संचालन तक मिला प्रशिक्षण

प्रशिक्षण अवधि के दौरान जवानों को ड्रिल, परेड, सलामी, शस्त्र संचालन, दंगा नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा पुलिस सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मद्यनिषेध कानूनों, पुलिस कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

– उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाही और प्रशिक्षक सम्मानित

दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों तथा महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह ने प्रशिक्षु सिपाहियों के उत्साह और आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान की।

पासिंग आउट परेड के साथ ही प्रशिक्षित मद्यनिषेध सिपाहियों के पुलिस सेवा में नए दायित्वों की शुरुआत हुई। अब ये जवान कानून का पालन सुनिश्चित करने, मद्यनिषेध अभियान को प्रभावी बनाने और जनसेवा के संकल्प के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।#आगाज टाइम #BreakingNews #vairalpost #trendingpost #BhagalpurNews #BiharNews #viralnews #BhagalpurPolice #BiharPolice #hilights #socialmedia #nanfollowers #Bhagalpur #BhagalpurNews #AagazTime #भागलपुर_पुलिस #मद्यनिषेध_सिपाही #दीक्षांत_समारोह #PassingOutParade #CTS_Nathnagar #BiharPolice #बिहार_पुलिस #मद्यनिषेध #नशामुक्त_बिहार #पुलिस_प्रशिक्षण #PolicePassingOutParade #PoliceNews #बिहार_समाचार #भागलपुर_समाचार #जनसेवा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मथुरा: बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज मथुरा में हृदय रोग पर सेमिनार आयोजित हुई……
Mathura25 Nov

मथुरा: बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज मथुरा में हृदय रोग पर सेमिनार आयोजित हुई……

मथुरा : बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और एएसएम पॉलिटेक्निक में हृदय रोग पर एक सेमिनार का…

पूरी खबर पढ़ें →
*प्राचार्य सुधीर महाजन एमिटी यूनिवर्सिटी और ईयू मीडिया द्वारा सम्मानित*
Indore25 Nov

*प्राचार्य सुधीर महाजन एमिटी यूनिवर्सिटी और ईयू मीडिया द्वारा सम्मानित*

डॉ अनिल दुबे इंदौर रिपोर्टर। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर के प्राचार्य श्री सुधीर…

पूरी खबर पढ़ें →
पादुरना के 50 विद्यार्थियों ने किया भोपाल के प्रतिष्ठत वैज्ञानिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण
Chhindwara25 Nov

पादुरना के 50 विद्यार्थियों ने किया भोपाल के प्रतिष्ठत वैज्ञानिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण

पांढुर्णा के 50 विद्यार्थियों ने किया भोपाल के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण आधुनिक प्रयोगशालाओं और वैज्ञानिक…

पूरी खबर पढ़ें →
દુનિયાના સૌથી અમીર લોકોમાંના એક Elon Muskની દીકરી માત્ર ઘરનું ભાડું બચાવવા માટે ત્રણ અન્ય લોકો સાથે ઘર શેર કરીને રહે છે!
Junagadh25 Nov

દુનિયાના સૌથી અમીર લોકોમાંના એક Elon Muskની દીકરી માત્ર ઘરનું ભાડું બચાવવા માટે ત્રણ અન્ય લોકો સાથે ઘર શેર કરીને રહે છે!

આપણે કલ્પના કરી શકીએ કે દુનિયાના સૌથી અમીર લોકોમાંના એક Elon Muskની દીકરી માત્ર ઘરનું ભાડું બચાવવા માટે…

पूरी खबर पढ़ें →
मैथिली ठाकुर को अनंत सिंह का शादी का न्योता, बिहार की राजनीति में चर्चा तेज!
Lakhisarai25 Nov

मैथिली ठाकुर को अनंत सिंह का शादी का न्योता, बिहार की राजनीति में चर्चा तेज!

मैथिली ठाकुर को अनंत सिंह का शादी का न्योता, बिहार की राजनीति में चर्चा तेज! रिपोर्टर साहिल राज…

पूरी खबर पढ़ें →
छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले मौसम ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है।
Lakhisarai25 Nov

छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले मौसम ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है।

छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले मौसम ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!