Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Udaipur

रक्तदान कर बचाई सात दिन के नवजात की जान ,मानवता की मिसाल बने कैलाश दास वैष्णव,

23 Nov 2026, 05:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रक्तदान कर बचाई सात दिन के नवजात की जान ,मानवता की मिसाल बने कैलाश दास वैष्णव, - UDAIPUR, राजस्थान

रक्तदान कर बचाई सात दिन के नवजात की जान

मानवता की मिसाल बने कैलाश दास वैष्णव, सूचना मिलते ही गीले कपड़ों में पहुंचे अस्पताल और किया O निगेटिव रक्तदान

उदयपुर से वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ – निशांत पंडित

उदयपुर/ घासा/देलवाड़ा। रक्तदान को महादान कहा जाता है और जब किसी का रक्त किसी मासूम की जिंदगी बचाने के काम आए तो इससे बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं हो सकता। ऐसा ही मानवता और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण निकटवर्ती अनंता हॉस्पिटल्स एंड रिसर्च सेंटर, देलवाड़ा (राजसमंद) में देखने को मिला। यहां पीलिया से गंभीर रूप से पीड़ित सात दिन के नवजात शिशु को तत्काल O निगेटिव रक्त की आवश्यकता थी। ऐसे मुश्किल समय में कैलाश दास वैष्णव ने रक्तदान कर नवजात के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जानकारी के अनुसार, सात दिन का नवजात यशस्वी गंभीर पीलिया से पीड़ित होने के कारण अस्पताल की एनआईसीयू (NICU) में भर्ती था। नवजात का उपचार कर रहे विशेषज्ञ नवजात रोग चिकित्सक डॉ. प्रणय त्रिवेदी ने तत्काल ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिए O निगेटिव रक्त की व्यवस्था करने को कहा। चिकित्सकों ने परिजनों को एक घंटे के भीतर रक्त उपलब्ध करवाने की आवश्यकता बताई।

नवजात के पिता कमलेश वैष्णव, जो महाराष्ट्र के नागपुर निवासी हैं, ने काफी प्रयास किए, लेकिन तत्काल O निगेटिव रक्त की व्यवस्था नहीं हो पाई। ऐसे में उन्होंने अपनी परेशानी उद्घोषक एवं वैष्णव चिंतक रामचंद्र वैष्णव फलीचड़ा को बताई और मदद का आग्रह किया।

रामचंद्र वैष्णव ने बिना समय गंवाए बीड़घास, मावली निवासी कैलाश दास वैष्णव से संपर्क किया। कैलाश दास वैष्णव पेशे से इंजीनियर हैं और 'Blood Donners Circle Udaipur' नाम से रक्तदाताओं का एक समूह भी संचालित करते हैं।

जैसे ही उन्हें नवजात की गंभीर स्थिति और O निगेटिव रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिली, वे तुरंत मदद के लिए तैयार हो गए। उस समय कैलाश वैष्णव रामा-उसाण में एक दाह संस्कार कार्यक्रम में मौजूद थे। वे वहीं से गीले कपड़ों में ही सीधे अनंता हॉस्पिटल, देलवाड़ा पहुंचे और तत्काल रक्तदान किया।

उनके इस मानवीय प्रयास से नवजात के उपचार के लिए आवश्यक रक्त उपलब्ध हो सका। इस सहयोग से नवजात के परिजनों को बड़ी राहत मिली।

नवजात के मामा भावेश वैष्णव ने इस सहयोग के लिए कैलाश दास वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में उन्होंने जिस तत्परता और सेवाभाव का परिचय दिया है, उसके लिए पूरा परिवार उनका आजीवन आभारी और कृतज्ञ रहेगा।

कैलाश दास वैष्णव का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है कि जरूरतमंद की सहायता के लिए समय पर उठाया गया एक छोटा-सा कदम भी किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम बन सकता है। वास्तव में रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी को नया जीवन देने का पुनीत कार्य है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एस आई टी एम में 73 छात्र व छात्राओं की टीम भ्रमण के लिए आई
Rewari23 Nov

एस आई टी एम में 73 छात्र व छात्राओं की टीम भ्रमण के लिए आई

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )सोमवार को सोमाणी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड फार्मेसी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाड़ावास…

पूरी खबर पढ़ें →

वैष्णव वैरागी समाज के तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य समापन,18 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बंधे, करीब 15 हजार समाजजनों की सहभागिता;
error: Content is protected !!