Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Durg

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ ने वस्त्र दान अभियान चलाकर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कपड़े एवं फल बांटे : मिला आशीर्वाद

24 Nov 2026, 03:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वरिष्ठजन कल्याण महासंघ ने वस्त्र दान अभियान चलाकर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कपड़े एवं फल बांटे : मिला आशीर्वाद - दुर्ग, छत्तीसगढ़

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ ने वस्त्र दान अभियान चलाकर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कपड़े एवं फल बांटे : मिला आशीर्वाद

• जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान करना पुण्य कार्य है : डॉ महेशचंद्र शर्मा

भिलाई। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ भिलाई ने वस्त्र दान अभियान चलाकर जरूरतमंदों को ठंड से बचने ऊनी वस्त्र, कपड़े एवं फल आदि भेंट किया। समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन एवं अभियान प्रभारी दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जनसहयोग से 600 से अधिक नये एवं अच्छे वस्त्रों को इकट्ठा कर अलग अलग जगहों पर जाकर जरूरत मंदों को सम्मान पूर्वक प्रदान किया गया। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दिवाली के अवसर पर रामशीला की कुटिया वृद्धाश्रम जुनवानी से इस अभियान की शुरुआत हुई।
वरिष्ठजन कल्याण महासंघ भिलाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा एकत्रित साड़ियां, पैंट-शर्ट, टी शर्ट, लोवर, ठंड से बचने ऊनी वस्त्र, कंबल, स्वेटर, जैकेट, चादर आदि वस्त्रों को रामलीला की कुटिया वृद्धाश्रम जुनवानी एवं आस्था वृद्धाश्रम सेक्टर -8, हनुमान मंदिर सेक्टर-9, सांईबाबा मंदिर सेक्टर -6, हनुमान मंदिर वैशाली नगर, सड़क किनारे, चौक-चौराहों में भीख मांगने वाले, कचरा बीनने वाले, सफाई कर्मियों आदि जरूरत मंदों को प्रदान किया गया। उन्हें वस्त्रों के साथ ही फल भी भेंट किया गया। वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिलाओं ने साड़ी एवं बुजुर्गों ने गर्म कपड़े, पैंट-शर्ट आदि वस्त्र मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए महासंघ के लोगों को खूब आशीर्वाद दिया। रामशीला की कुटिया वृद्धाश्रम जुनवानी के डायरेक्टर अजय सिंह कल्याणी एवं आस्था संस्था सेक्टर -2 के डायरेक्टर प्रकाश गेडाम ने वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के द्वारा चलाए जा रहे वस्त्र दान अभियान की प्रशंसा करते हुए दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त की है। वस्त्रदान अभियान में वस्त्र दान करने वालों में महासंघ अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, आचार्य डॉ महेश चंद्र शर्मा, डॉ डीपी देशमुख, डॉ एच आर वार्ष्णेय, दिनेश कुमार गुप्ता, आर पी वार्ष्णेय, गोपाल प्रसाद तिवारी, संतोष शुक्ला, अनिल कुमार गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, एड्वोकेट रवि भटनागर, घनश्याम यादव, ओमप्रकाश साहू, सुरेश जैन, कांतिलाल विश्वकर्मा, श्रीमती सुमन देवांगन, शैलजा वार्ष्णेय, जयति साहू, छाया विश्वकर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा। आचार्य डॉ महेशचंद्र शर्मा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान करना पुण्य कार्य है। हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर यथायोग्य दान करना चाहिए। डॉ डीपी देशमुख ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वस्त्र दान को महादान माना गया है। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली एवं प्रकाश पर्व का महत्व प्रतिपादित किया। महासंघ के वस्त्र दान अभियान में साहित्यकार, संस्कृति कर्मी, अधिकारी, कर्मचारी सहित आम नागरिक भी खुशी-खुशी जुड़कर सहयोग कर रहे हैं। दान से प्राप्त हो रहे वस्त्रों की उपलब्धता के आधार पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Panch Mahals25 Nov

ખડકી-વેજલપુર રોડ પર નીલગાય સાથે બુલેટ અથડાતાં બે યુવકોનાં મોત

ખડકી-વેજલપુર રોડ પર નીલગાય સાથે બુલેટ અથડાતાં બે યુવકોનાં મોત દેવરાજ કોલેજ સામે અકસ્માતની ઘટના, ગોધરા સિવિલ હોસ્પિટલમાં…

पूरी खबर पढ़ें →
कटनी से फोर्टीफाइड चावल के गायब होने के मामले में खाद्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश भोपाल से वरिष्ठ अधिकारियों का दल करेगा निष्पक्ष जांच, सात दिन में रिपोर्ट तलब;
शामली में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे, लगातार हो रहे हादसे ऊन में बाइक और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर , युवको की हालत गंभीर शामली रेफर
Shamli25 Nov

शामली में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे, लगातार हो रहे हादसे ऊन में बाइक और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर , युवको की हालत गंभीर शामली रेफर

*ऊन में बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर: राजीव और सावन गंभीर घायल, चालक मौके से फरार* झिंझाना थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में मिला अज्ञात युवक का सिर कटा शव, चाय वेंडर होने की आशंका ट्रैक के पास चाय का कंटेनर मिलने की चर्चा, हादसा या संदिग्ध परिस्थिति में मौत?
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur25 Nov

रेलवे प्रशासन ने छत्तीसगढ एक्सप्रेस को सांची स्टेशन पर दो दिन के लिए अस्थाई ठहराव देनें का निर्णय लिया है

सांची में 74वीं चेटियागिरी विहार वर्षगांठ और पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!