Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mau

वाराणसी जोन में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में वाहन चालकों को जागरूक किया गया

24 Nov 2026, 07:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

वाराणसी: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 16 से 30 नवंबर 2026 तक वाराणसी जोन में 'सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत तीन दिनों में 10,662 वाहन चालकों को जागरूक किया गया, 3,502 वाहनों का चालान किया गया और 32,52,000 रुपये शमन शुल्क वसूले गए। अपर पुलिस महानिदेशक श्री नवीन अरोरा के मार्गदर्शन में जनपद जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही, आजमगढ़, बलिया और मऊ में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

21 नवंबर को मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर, अवैध सायरन, प्रेशर हॉर्न और काली फिल्म के खिलाफ कुल 422 वाहनों का चालान किया गया तथा 3,12,500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। 22 नवंबर को दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वालों के खिलाफ 6,372 व्यक्तियों को जागरूक किया गया और 1,577 वाहनों का चालान कर 11,44,500 रुपये वसूले गए। 23 नवंबर को अवयस्क वाहन चालकों के खिलाफ 66 चालान, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा के वाहन चलाने वालों के खिलाफ क्रमशः 907 और 530 चालान किए गए, जिनसे कुल 23,76,600 रुपये शमन शुल्क प्राप्त हुए।

ADG ZONE ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, मोबाइल का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें, अवयस्कों को वाहन न चलाने दें, और मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न तथा काली फिल्म के प्रयोग से बचें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न
Mahasamund24 Nov

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न विकसित भारत यंग लीडर डॉयलॉग जिला स्तरीय प्रतियोगिता में…

पूरी खबर पढ़ें →
संत गुरु रविदास जी की 650वी जयंती पर शामली से सहारनपुर के लिए उमड़ा जनसैलाब,इस मौक़े पर जनपद शामली से अनुसुचित मौर्चा की टीम ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया
Shamli24 Nov

संत गुरु रविदास जी की 650वी जयंती पर शामली से सहारनपुर के लिए उमड़ा जनसैलाब,इस मौक़े पर जनपद शामली से अनुसुचित मौर्चा की टीम ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया

*सहारनपुर/शामली में समरसता संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब*…

पूरी खबर पढ़ें →
सत्यमेव जयते अग्रवंश का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न, बच्चों एवं कपल प्रतियोगिताओं ने बांधा समां |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड
Sirohi24 Nov

सत्यमेव जयते अग्रवंश का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न, बच्चों एवं कपल प्रतियोगिताओं ने बांधा समां |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड

*सत्यमेव जयते अग्रवंश का भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न, बच्चों एवं कपल प्रतियोगिताओं ने बांधा समां* नेमीचंद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!