Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hardoi

आईजीआरएस की जांच में घोर लापरवाही के आरोप, जनता जनार्दन व किसानों के हक के लिए बड़े आंदोलन की चेतावनी

24 Nov 2026, 08:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

आईजीआरएस की जांच में घोर लापरवाही के आरोप, जनता जनार्दन व किसानों के हक के लिए बड़े आंदोलन की चेतावनी

हरदोई आज़ाद अधिकार सेना पार्टी से सदर विधानसभा प्रभारी /प्रत्याशी मोहित मिश्रा ने आईजीआरएस के माध्य से प्रमुख सचिव गृह को शिकायत संख्या 40015526115494 से किसानों की मिलने वाली बाढ़ राहत दैवीय आपदा घोटाले की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी हरपालपुर के पोर्टल पर लंबित पड़ी है।पूरा मामला सदर विधानसभा के थाना लोनार क्षेत्र की ग्रामपंचायत नेवादा चौगवां विकास खंड बावन के मजरा बरबन, कड़ेरी फॉर्म रामपुर जटौली आदि का है।जिसमें प्रमुख रूप से तहसील प्रशासन, बिचौलिया, भाजपा नेता, प्रधान,और इन सभी के रिस्तेदारों ने मिलकर करोड़ो रुपए की धोखाधड़ी कर हड़प कर एक बड़े घोटाले को किया है।पूरा मामला उजागर होते ही तहसील प्रशासन ने लेखपाल को निलबित कर पल्ला झाड़ते हुए लीपापोती में जुट गए लेकिन अभी तक किसी दोषी व्यक्ति पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। वहीं सभी जिम्मेदार अपना अपना बचाव करने में लगे हुए हैं। इस बावत आज़ाद अधिकार सेना पार्टी नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदया को नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा ज्ञापन दिया गया था और व्हाट्सप नंब 9335190584 के माध्यम से सभी साक्ष्य नगर मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराए गए थे वहीं वाट्सअप के जरिए लिखित शिकायत क्षेत्राधिकारी हरपालपुर को भी साक्ष्य सहित आवश्यक कार्यवाही, व निष्पक्ष जांच करने के लिए पत्र भेजा और आईजीआरएस पोर्टल पर प्रमुख सचिव गृह को भी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन जिम्मेदार सभी प्रशासनिक अधिकारी अभी भी किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी से बचते नज़र आ रहे हैं।मोहित मिश्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त सभी दोषियों पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बुलडोज़र भी ध्वस्त नज़र आ रहा है।और जानबूझकर बड़े बड़े घोटाले कराए जा रहे और आम जनमानस के धन को डकारा जा रहा है।अगर निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्यवाही नहीं हुई तो जनता जनार्दन व किसानों के हक की लड़ाई बड़े आंदोलन के रूप में लड़ी जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अलवर ,मालाखेड़ा क्षेत्र अकबरपुर में बाघ की हलचल,वनविभाग द्वारा रात भर,,,,,,,
Alwar24 Nov

अलवर ,मालाखेड़ा क्षेत्र अकबरपुर में बाघ की हलचल,वनविभाग द्वारा रात भर,,,,,,,

मालाखेड़ा क्षेत्र के अकबरपुर में बाघ का मूवमेंट वन विभाग ने रातभर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे भी लगाए…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न
Mahasamund24 Nov

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद जिला स्तरीय आयोजन संपन्न विकसित भारत यंग लीडर डॉयलॉग जिला स्तरीय प्रतियोगिता में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mau24 Nov

वाराणसी जोन में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में वाहन चालकों को जागरूक किया गया

वाराणसी: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 16 से 30 नवंबर 2026 तक वाराणसी जोन में 'सड़क सुरक्षा पखवाड़ा'…

पूरी खबर पढ़ें →
संत गुरु रविदास जी की 650वी जयंती पर शामली से सहारनपुर के लिए उमड़ा जनसैलाब,इस मौक़े पर जनपद शामली से अनुसुचित मौर्चा की टीम ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया
Shamli24 Nov

संत गुरु रविदास जी की 650वी जयंती पर शामली से सहारनपुर के लिए उमड़ा जनसैलाब,इस मौक़े पर जनपद शामली से अनुसुचित मौर्चा की टीम ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया

*सहारनपुर/शामली में समरसता संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब*…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!