छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले मौसम ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले मौसम ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम
25 नवंबर को पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र स्थित पैतृक गांव लदमा (नदवां) में होने वाले भव्य विवाह समारोह की तैयारियों के बीच हुई बारिश से आयोजन स्थल पर पानी और कीचड़ जमा हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारिश के कारण पंडाल और सजावट के इंतजाम प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी शादी में प्रस्तावित घुड़दौड़ प्रतियोगिता को लेकर है। घुड़दौड़ के लिए तैयार मैदान गीला और फिसलन भरा हो गया है, जिसके चलते घोड़ों की प्रैक्टिस भी प्रभावित हुई है। आयोजकों के सामने अब मैदान को दोबारा तैयार करने की चुनौती है।
दरअसल, अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। करीब 10 बीघा जमीन पर भव्य पंडाल, लाखों मेहमानों के लिए भोज और वीआईपी मेहमानों के स्वागत की व्यवस्था की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 4 लाख लोगों के भोजन का इंतजाम किया जा रहा है।
शादी की रस्मों के तहत 23 नवंबर को हल्दी, 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत तथा 25 नवंबर को मुख्य विवाह समारोह निर्धारित है। फिलहाल सभी की नजरें मौसम पर टिकी हैं। अगर बारिश थमती है और धूप निकलती है तो आयोजन स्थल को फिर से तैयार किया जा सकता है।
अब सवाल यह है कि क्या मौसम की चुनौती के बीच छोटे सरकार की बेटी की शाही शादी के सभी कार्यक्रम तय योजना के मुताबिक हो पाएंगे?
#AnantSingh #ShivangiSingh #BiharNews #Mokama #LatestUpdate
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 24 नवम्बर 2026 | गयाजी : बोधगया की पावन धरती से पूरी…
पूरी खबर पढ़ें →
भागलपुर में सांसद अजय मंडल का बियाडा घाट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जहाज पर कार ले जाने से रोकने…
पूरी खबर पढ़ें →
भागलपुर में सांसद अजय मंडल का बियाडा घाट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जहाज पर कार ले जाने से रोकने…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsभागलपुर में सांसद अजय मंडल का बियाडा घाट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जहाज पर कार ले जाने से रोकने…
पूरी खबर पढ़ें →
भागलपुर में सांसद अजय मंडल का बियाडा घाट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जहाज पर कार ले जाने से रोकने…
पूरी खबर पढ़ें →
पति बेचारा दारोगा, पत्नी पटना की रानी: एक 'सरकारी क्वार्टर' वाली प्रेम-कहानी का फिल्मी पर्दाफाश! वाह रे कलयुग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।