कासगंज के महेंद्र इंटर कॉलेज, गढ़ी पचंगाई में छात्र-छात्राओं ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में किया पूर्वाभ्यास।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संविधान के प्रति सम्मान एवं मौलिक कर्तव्यों का पढ़ाया पाठ,
स्कूली बच्चों ने ली एकता व अखंडता की शपथ।
———————-
कासगंज। महेंद्र इंटर कॉलेज, गढ़ी पचगाँई, कासगंज में भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक वाचन कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 900 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक संविधान की प्रस्तावना एवं उसके मूल आदर्शों के सामूहिक वाचन का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में वाचन का दायित्व विद्यालय के उपप्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने निभाया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना, उसके मूल उद्देश्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व से परिचित कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा अपने अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना लेफ्टिनेंट महेंद्र पाल सिंह ने प्रस्तुत की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन दयाशंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर लोकेंद्र सिंह, अमित पाठक, गोपाल भारद्वाज एवं रविंद्र कुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कमल कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक एवं विद्यार्थी का दायित्व है कि वह संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिकता का विकास करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संविधान के आदर्शों का सम्मान करने तथा एक जागरूक, जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने का संकल्प लिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsખડકી-વેજલપુર રોડ પર નીલગાય સાથે બુલેટ અથડાતાં બે યુવકોનાં મોત દેવરાજ કોલેજ સામે અકસ્માતની ઘટના, ગોધરા સિવિલ હોસ્પિટલમાં…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी से फोर्टीफाइड चावल के गायब होने के मामले में खाद्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश भोपाल…
पूरी खबर पढ़ें →
*ऊन में बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर: राजीव और सावन गंभीर घायल, चालक मौके से फरार* झिंझाना थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में मिला अज्ञात युवक का सिर कटा शव, चाय वेंडर होने की आशंका…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsखबर गाजीपुर से पक्के मकान में मिले दोनों के खून से लथपथ शव, पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का…
पूरी खबर पढ़ें →
महज 21 वर्ष की उम्र में संतोष कुमारी बनी जिला प्रमुख, कम उम्र में हासिल की बड़ी राजनीतिक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।