शामली
*पत्रकारों की मेहनत रंग लाई: शामली थाने में बेठे बच्चे की एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं,बच्चा बागपत का निवासी निकला, परिजनों को सौंपा*
*शामली।* शामली थाना पुलिस को मिला बच्चा जनपद बागपत का निवासी निकला। खबर फैलते ही बच्चे के परिजन थाना शामली पहुंच गए।
बच्चे ने अपना नाम उमर पुत्र वसीम बताया था। वह गहरे हरे रंग की शर्ट पहने हुए था। उसने बताया था कि वह किसी शादी समारोह / मैरिज होम में आया था और रास्ता भटक गया था।
खबर को *वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज और स्थानीय पत्रकारों* ने प्रमुखता से दिखाया, जिसके बाद सूचना तेजी से फैली और बच्चे के परिजनों तक पहुंच गई। परिजनों ने थाना शामली पहुंचकर बच्चे की पहचान की। पुलिस ने सत्यापन के बाद बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों के मिलने से बच्चे को लेकर चल रही तलाश समाप्त हो गई है। इस मामले में पत्रकारों की भूमिका की हर तरफ सराहना हो रही है।
*- जिला रिपोर्टर: विकास कोरी, वंदे भारत लाइव टीवी
–
> पत्रकारों की मेहनत रंग लाई | शामली थाने रात भर बैठे बच्चे को परिवार से मिलाया, बच्चा बागपत का निवासी निकला | परिजनों को सौंपा