ऑपरेशन विश्वास: गढ़वा पुलिस ने बरामद किए 63 गुम और चोरी हुए मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा। आमजनों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से गढ़वा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए कुल 63 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी में दर्ज सनहा तथा CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस ने तकनीकी सहायता और CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए इन मोबाइल फोन को बरामद किया।
इस उपलब्धि को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के नेतृत्व में पुलिस केंद्र, गढ़वा में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बरामद सभी 63 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सौंप दिए गए।
मोबाइल वापस मिलने पर धारकों को राहत मिली। गढ़वा पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उनकी खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने की दिशा में पहल की है।
गढ़वा पुलिस ने कहा है कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान, उनकी संपत्ति की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना प्राथमिकता है। इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
#GarhwaPolice #OperationVishwas #JharkhandPolice #Garhwa #CEIRPortal #MobileRecovery #PalamuPolice
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कोरिया (छत्तीसगढ़)। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), घूघरा के प्राचार्य वी.के. सिंह पर एक पत्रकार के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसमीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।