Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

राघव रीजेंसी में आधी रात को लगी आग, अग्निशमन दल की तत्परता से टला बड़ा हादसा गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अग्निशमन कर्मियों ने टाला बड़ा खतरा, सभी लोग सुरक्षित कटनी

26 Nov 2026, 06:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राघव रीजेंसी में आधी रात को लगी आग, अग्निशमन दल की तत्परता से टला बड़ा हादसा गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अग्निशमन कर्मियों ने टाला बड़ा खतरा, सभी लोग सुरक्षित कटनी - कटनी, मध्य प्रदेश

राघव रीजेंसी में आधी रात को लगी आग, अग्निशमन दल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अग्निशमन कर्मियों ने टाला बड़ा खतरा, सभी लोग सुरक्षित

कटनी। शहर के थाना एनकेजे क्षेत्र अंतर्गत राघव रीजेंसी में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिक निगम कटनी का अग्निशमन अमला तत्काल हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन एवं बस स्टैंड फायर स्टेशन से एक-एक अग्निशमन वाहन और फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना की गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने के साथ वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

इस दौरान घटनास्थल पर रखे गैस सिलेंडरों को विशेष सावधानी बरतते हुए सुरक्षित बाहर निकाला गया। यदि आग गैस सिलेंडरों तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। अग्निशमन दल की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से संभावित खतरे को टालने में सफलता मिली।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित रहे। मध्यरात्रि में तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने अपनी मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

इस दौरान सहायक फायर प्रभारी शैलेन्द्र दुबे सहित अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद रही।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📞 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आष्टी में अपर तहसीलदार कार्यालय की मांग को लेकर विवाद गहराया, 30 नवंबर को बाजार बंद और चक्काजाम की चेतावनी
Gadchiroli27 Nov

आष्टी में अपर तहसीलदार कार्यालय की मांग को लेकर विवाद गहराया, 30 नवंबर को बाजार बंद और चक्काजाम की चेतावनी

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…

पूरी खबर पढ़ें →

ओवरलोड रेत परिवहन करते दो हाइवा पकड़े, 54 हजार रुपए का जुर्माना वसूला निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई, जांच में निर्धारित क्षमता से अधिक रेत लोड मिली कटनी।
सोत नदी में गिरने वाले नालों की होगी सफाई, सीडीओ ने दिए निर्देश
Budaun27 Nov

सोत नदी में गिरने वाले नालों की होगी सफाई, सीडीओ ने दिए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं, 27 नवंबर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
कान्हा नगला दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Budaun27 Nov

कान्हा नगला दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं बदायूँ। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम कान्हा नगला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!