Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, संत रविदास के विचारों से दिया समानता और मानवता का संदेश

26 Nov 2026, 06:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, संत रविदास के विचारों से दिया समानता और मानवता का संदेश - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोगों ने लिया जागरूक रहने का संकल्प, संत रविदास के विचारों पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश

चांद (कैमूर)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पाढ़ी पंचायत के सरकार भवन परिसर में गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे श्री गुरु संत रविदास जी विकास शिविर सह संविधान दिवस के अवसर पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल टोलों में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन करना था।

कार्यक्रम में पाढ़ी पंचायत की मुखिया प्रीति कुमारी चौरसिया, मुखिया प्रतिनिधि चंदन चौरसिया, पंचायत सचिव रामचंद्र पाल, स्वच्छता समन्वयक रविशंकर बिहारी, विकास मित्र नीलम देवी, उपेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, जीविका के लेखापाल रवि कुमार, पूनम सिंह, नेहा गुप्ता, स्वच्छता कर्मी रंजीत कुमार, समाजसेवी संजय गुप्ता सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चांद के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने भी अपनी सहभागिता निभाई।

शिविर के दौरान संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं ग्रामीणों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इसके बाद सभी ने संविधान के प्रति निष्ठावान और सजग रहने की शपथ ली। लोगों ने संकल्प लिया कि संविधान में निहित मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन करेंगे तथा संविधान की गरिमा और उसकी रक्षा के प्रति हमेशा जागरूक रहेंगे।

वहीं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन, विचारों और सामाजिक संदेशों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से समाज को कर्म, समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। इस दौरान उनके प्रसिद्ध दोहे "कर्म बंधन में बंध रहियो, फल की ना तज्जियो आस, कर्म मनुष्य का कर्म है, रविदास कहे प्रकाश" को दोहराते हुए लोगों को कर्म के महत्व और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने, पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा पंचायत स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान का संदेश दिया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाओं से जुड़ने का अवसर मिला।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आष्टी में अपर तहसीलदार कार्यालय की मांग को लेकर विवाद गहराया, 30 नवंबर को बाजार बंद और चक्काजाम की चेतावनी
Gadchiroli27 Nov

आष्टी में अपर तहसीलदार कार्यालय की मांग को लेकर विवाद गहराया, 30 नवंबर को बाजार बंद और चक्काजाम की चेतावनी

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…

पूरी खबर पढ़ें →

ओवरलोड रेत परिवहन करते दो हाइवा पकड़े, 54 हजार रुपए का जुर्माना वसूला निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई, जांच में निर्धारित क्षमता से अधिक रेत लोड मिली कटनी।
सोत नदी में गिरने वाले नालों की होगी सफाई, सीडीओ ने दिए निर्देश
Budaun27 Nov

सोत नदी में गिरने वाले नालों की होगी सफाई, सीडीओ ने दिए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं, 27 नवंबर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
कान्हा नगला दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Budaun27 Nov

कान्हा नगला दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं बदायूँ। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम कान्हा नगला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!