गया में जीविका आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया, जीविका दीदियों की हुई स्वास्थ्य जांच l

प्रेस विज्ञप्ति
26 नवम्बर 2026
गया में जीविका आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया, जीविका दीदियों की हुई स्वास्थ्य जांच
गया। जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से जीविका दीदियों की स्वाथ्य जांच एवं परमर्श हेतु गुरुवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्र-सह-आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में "जीविका आरोग्य दिवस" का आयोजन किया गया। इन विशेष स्वाथ्य शिविरों में इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी महिलाओं ने स्वास्थ्य शिविर में भाग लेकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जीविका दीदियों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया एवं अन्य गैर-संचारी रोगों की जांच की गई। साथ ही मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक स्क्रीनिंग, टीबी की पहचान, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण तथा चिकित्सीय परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य जांच के दौरान जरूरतमंद महिलाओं को आगे के उपचार हेतु आवश्यक परामर्श एवं रेफरल सेवाएं भी प्रदान की गईं।
यह कार्यक्रम राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार जीविका से जुड़ी महिलाओं तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं जीविका के क्षेत्रीय कर्मियों ने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, गया श्री आचार्य मम्मट ने कहा कि महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना समय की जरुरत है। जीविका आरोग्य दिवस महिलाओं को उनके गांव के निकट स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नियमित जांच से बीमारियों की समय पर पहचान संभव होगी जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि स्वाथ्य समिति साथ-साथ जीविका के प्रखंड स्तरीय कर्मियों, संकुल स्तरीय प्रतिनिधियों, सीएनआरपी दीदियों तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। प्रत्येक गुरुवार को जिले के निर्धारित स्वास्थ्य उपकेंद्र-सह-आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में "जीविका आरोग्य दिवस" का आयोजन जारी रहेगा, जिससे अधिकाधिक जीविका दीदियां स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






