Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bijnor

यूपी में भाजपा MLA की विधायकी रद्दः हलफनामे में अपनी कमाई छुपाई थी, चुनाव से 4 महीने पहले हाईकोर्ट का फैसला

26 Nov 2026, 09:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
यूपी में भाजपा MLA की विधायकी रद्दः हलफनामे में अपनी कमाई छुपाई थी, चुनाव से 4 महीने पहले हाईकोर्ट का फैसला - BIJNOR, उत्तर प्रदेश

यूपी के भाजपा विधायक ओम कुमार की विधायकी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दी है। ओम कुमार ने चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करते समय हलफनामे में आय की गलत जानकारी दी थी।

उन्होंने बिजनौर की नहटौर सीट से 2022 में जीत की हैट्रिक लगाई थी। इस बार उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रत्याशी मुंशी राम को 258 वोटों से हराया था। रनर रहे मुंशी राम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए यह आरोप लगाया था कि विधायक ने अपनी आय छिपाई है।

सुनवाई के बाद गुरुवार को जस्टिस सलिल कुमार राय की बेंच ने ओम कुमार का चुनाव रद्द करने का फैसला सुनाया। बेंच ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए उन्हें 15 दिन की मोहलत दी है।
अगर विधायक को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलती है, तब भी नहटौर सीट पर उपचुनाव नहीं कराया जाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि विधानसभा का आम चुनाव होने में छह महीने से कम समय बचने पर उपचुनाव नहीं कराए जाते हैं।
याचिकाकर्ता मुंशी राम ने कहा- ओम कुमार ने नामांकन फॉर्म में अपनी आय के स्रोतों का ब्योरा नहीं दिया था और आमदनी छिपाई थी। इसके अलावा नामांकन फॉर्म के कई कॉलम अधूरे थे।

कोर्ट ने नामांकन को अवैध मानते हुए उनकी विधायकी रद्द कर दी है। कोर्ट का आदेश करीब 400 पेज का है। उन्होंने वोटों की दोबारा गिनती की मांग भी की थी, लेकिन उस पर अभी कोई निर्णय सामने नहीं आया है।

2022 के विधानसभा चुनाव में नहटौर सीट पर भाजपा और आरएलडी के बीच बेहद करीबी मुकाबला हुआ था। भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को 77,935 वोट मिले थे, जबकि आरएलडी के मुंशी राम को 77,677 वोट हासिल हुए थे। 258 वोटों के मामूली अंतर से जीत दर्ज करते हुए ओम कुमार ने हैट्रिक लगाई थी। बसपा की प्रत्याशी प्रिया सिंह 38,020 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही थीं।

हालांकि, हारने के बाद रनर रहे रालोद प्रत्याशी मुंशीराम ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर करप्ट प्रैक्टिस से जीत हासिल करने का आरोप लगाया था।

सदस्यता गंवाने वाले विधायक ओम कुमार ने पहली जीत बसपा के सिंबल पर 2012 में हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के राजकुमार को 19,398 वोटों से हराया था। हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी। इसके बाद भाजपा ने उनको प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के मुन्ना लाल प्रेमी को 23,151 वोटों से हराया। 2022 में भी भाजपा ने उनको प्रत्याशी बनाया। इस बार उन्होंने रालोद प्रत्याशी मुंशीलाल को 258 वोटों से हराकर जीत की हैट्रिक बनाई।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने ओम कुमार को नगीना सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर से हार गए थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*एकलव्य स्कूल के प्राचार्य पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, एसपी से की गई शिकायत*
Korea27 Nov

*एकलव्य स्कूल के प्राचार्य पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, एसपी से की गई शिकायत*

कोरिया (छत्तीसगढ़)। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), घूघरा के प्राचार्य वी.के. सिंह पर एक पत्रकार के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gadchiroli27 Nov

आष्टी में अपर तहसीलदार कार्यालय की मांग को लेकर विवाद गहराया, 30 नवंबर को बाजार बंद और चक्काजाम की चेतावनी

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…

error: Content is protected !!