छत्तीसगढ़ धमतरी से एक बड़ी खबर ईडी की टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

छत्तीसगढ़ धमतरी से एक बड़ी खबर ईडी की टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है
रिपोर्टर मिथलेश पटेल
धमतरी में शुक्रवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह के सरकारी बंगले पर पहुंची। सुबह करीब 7 बजे दो वाहनों में सवार होकर पहुंची टीम में लगभग 10 से 12 अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के साथ CRPF के जवान भी मौजूद हैं। टीम में महिला अधिकारी भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, ED की टीम अपर कलेक्टर के शासकीय बंगले E-3 में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अपर कलेक्टर के पति नवीन सिंह पूर्व में आबकारी विभाग में पदस्थ रहे हैं और उन्हें विभाग से निलंबित भी किया जा चुका है। उनका नाम शराब घोटाले से जुड़े मामले में सामने आया था।
सूत्रों के अनुसार, नवीन सिंह को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उनके अपर कलेक्टर पत्नी के सरकारी आवास पर रहने की जानकारी सामने आई थी। इसी बीच ED की टीम के धमतरी स्थित सरकारी बंगले पर पहुंचने को शराब घोटाले से जुड़ी जांच के तौर पर देखा जा रहा है।
फिलहाल ED की कार्रवाई किस बिंदु पर केंद्रित है और जांच के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कोरिया (छत्तीसगढ़)। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), घूघरा के प्राचार्य वी.के. सिंह पर एक पत्रकार के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसमीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।