Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhabua

झाबुआ जिले में पहली बार देहदान की अनूठी पहल: शिक्षिका संतोष व्यास ने जाते-जाते दिया मानवता का संदेश

27 Nov 2026, 06:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
झाबुआ जिले में पहली बार देहदान की अनूठी पहल: शिक्षिका संतोष व्यास ने जाते-जाते दिया मानवता का संदेश - झाबुआ, मध्य प्रदेश

झाबुआ​(मेघनगर), 27 नवंबर 2026:
झाबुआ जिले के इतिहास में मानव सेवा और त्याग का एक प्रेरणादायी उदाहरण सामने आया है। मेघनगर निवासी शिक्षिका संतोष व्यास ने अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर देहदान का संकल्प लेकर समाज को एक नई दिशा दिखाई है।

जिले में देहदान का यह पहला मामला बताया जा रहा है, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ​गॉड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई, इंदौर भेजा गया पार्थिव शरीर
मेघनगर में स्वर्गीय संतोष व्यास को पूरे राजकीय व सामाजिक सम्मान एवं 'गॉड ऑफ ऑनर' के साथ अंतिम विदाई दी गई।

उनके निधन के पश्चात परिजनों ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए देहदान का निर्णय लिया। इसके लिए रोटरी क्लब 'अपना' के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री शर्मा से संपर्क किया गया, जिन्होंने तत्काल पहल करते हुए उनकी पार्थिव देह को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए इंदौर के अरविंदो अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।

​प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
इस गरिमामय अवसर पर संयुक्त कलेक्टर, तहसीलदार, एडिशनल एसपी तथा मेघनगर थाना प्रभारी सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शिक्षिका संतोष व्यास को श्रद्धांजलि दी और परिवार के इस साहसिक एवं अनुकरणीय निर्णय की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

​एडिशनल एसपी ने बताया मानव सेवा की मिसाल: एडिशनल एसपी ने कहा कि शिक्षिका संतोष व्यास ने देहदान कर समाज के सामने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका यह कदम परमार्थ और मानव सेवा की भावना को दर्शाता है, जिससे भावी चिकित्सकों की पढ़ाई और चिकित्सा अनुसंधान में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

​शिक्षा और समाज के लिए समर्पित रहा जीवन: शिक्षिका संतोष व्यास ने अपने जीवनकाल में पूरी निष्ठा के साथ बच्चों को शिक्षित कर उनका भविष्य संवारा और अब देहदान के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी ज्ञान का मार्ग प्रशस्त कर गईं। समाज और प्रशासन का मानना है कि अपने महान कर्मों के कारण उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*एकलव्य स्कूल के प्राचार्य पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, एसपी से की गई शिकायत*
Korea27 Nov

*एकलव्य स्कूल के प्राचार्य पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, एसपी से की गई शिकायत*

कोरिया (छत्तीसगढ़)। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), घूघरा के प्राचार्य वी.के. सिंह पर एक पत्रकार के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gadchiroli27 Nov

आष्टी में अपर तहसीलदार कार्यालय की मांग को लेकर विवाद गहराया, 30 नवंबर को बाजार बंद और चक्काजाम की चेतावनी

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…

error: Content is protected !!