आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे रुपये, खाताधारक परेशान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ब्रेकिंग न्यूज़
आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे रुपये, खाताधारक परेशान
जिला संवाददाता: कैलाश कुमार
राजधानी लखनऊ। थाना ठाकुरगंज क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग-अलग होने के कारण एक खाताधारक को बैंक से अपनी ही जमा धनराशि निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, खाताधारक के पहचान पत्र पर नाम कुमारी सुनीता दर्ज है, जबकि इसी पहचान पत्र के आधार पर उनका बैंक खाता खोला गया था। वहीं, आधार कार्ड पर नाम केवल सुनीता लिखा हुआ है। नाम में इस अंतर के चलते बैंक में केवाईसी प्रक्रिया के दौरान खाताधारक को रुपये निकालने में दिक्कत आ रही है।
खाताधारक कुमारी सुनीता शपथ पत्र के माध्यम से यह दावा कर रही हैं कि आधार कार्ड पर दर्ज सुनीता और पहचान पत्र पर दर्ज कुमारी सुनीता दोनों एक ही व्यक्ति हैं। इसके बावजूद बैंक से धनराशि निकालने में समस्या बनी हुई है।
अब सवाल यह उठता है कि जब खाताधारक शपथ पत्र के माध्यम से दोनों नाम एक ही व्यक्ति के होने का दावा कर रही हैं, तो उनकी समस्या का समाधान कब होगा? संबंधित बैंक अधिकारियों और प्रशासन से मांग है कि मामले को संज्ञान में लेकर उचित जांच कर खाताधारक की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि उन्हें अपनी ही जमा पूंजी के लिए परेशान न होना पड़े।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →

ओवरलोड रेत परिवहन करते दो हाइवा पकड़े, 54 हजार रुपए का जुर्माना वसूला निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई,…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं, 27 नवंबर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं बदायूँ। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम कान्हा नगला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।