Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Budaun

किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक का सफर, आदित्य बने बदायूं के नए ASP ग्रामीण

27 Nov 2026, 09:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक का सफर, आदित्य बने बदायूं के नए ASP ग्रामीण - BUDAUN, उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं
सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट
जिला रिपोर्टर बदायूं

किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक का सफर, आदित्य बने बदायूं के नए ASP ग्रामीण
बदायूं। किसान परिवार में जन्म लेकर कॉरपोरेट दुनिया में अपनी पहचान बनाने और फिर सिविल सेवा के कठिन सफर को पार कर IPS अधिकारी बनने वाले आदित्य को बदायूं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2021 बैच के IPS अधिकारी आदित्य को आगरा पुलिस कमिश्नरेट से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), बदायूं के पद पर नियुक्त किया गया है।
मुजफ्फरनगर जिले के तितावी गांव के निवासी आदित्य के पिता जितेंद्र सिंह किसान हैं, जबकि उनकी मां पवित्रा सिंह गृहिणी हैं। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले आदित्य ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता की नई मिसाल कायम की है।
उन्होंने नोएडा के जेएसएस कॉलेज से आईटी (IT) में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से बेंगलुरु स्थित प्रतिष्ठित आईटी कंपनी IBM में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नौकरी शुरू की। करीब डेढ़ साल तक कॉरपोरेट क्षेत्र में काम करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और नौकरी छोड़कर तैयारी में जुट गए।
आदित्य ने सबसे पहले UPPCS परीक्षा उत्तीर्ण कर SDM का पद हासिल किया। इसके बाद उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी और पांचवें प्रयास में ऑल इंडिया 92वीं रैंक प्राप्त कर IPS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।
अब बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के रूप में उनकी नई पारी शुरू होगी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।
किसान परिवार से निकलकर IBM जैसी बड़ी कंपनी और फिर IPS तक पहुंचने का आदित्य का सफर युवाओं के लिए मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक मिसाल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आष्टी में अपर तहसीलदार कार्यालय की मांग को लेकर विवाद गहराया, 30 नवंबर को बाजार बंद और चक्काजाम की चेतावनी
Gadchiroli27 Nov

आष्टी में अपर तहसीलदार कार्यालय की मांग को लेकर विवाद गहराया, 30 नवंबर को बाजार बंद और चक्काजाम की चेतावनी

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…

पूरी खबर पढ़ें →

ओवरलोड रेत परिवहन करते दो हाइवा पकड़े, 54 हजार रुपए का जुर्माना वसूला निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई, जांच में निर्धारित क्षमता से अधिक रेत लोड मिली कटनी।
सोत नदी में गिरने वाले नालों की होगी सफाई, सीडीओ ने दिए निर्देश
Budaun27 Nov

सोत नदी में गिरने वाले नालों की होगी सफाई, सीडीओ ने दिए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं, 27 नवंबर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
कान्हा नगला दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Budaun27 Nov

कान्हा नगला दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं बदायूँ। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम कान्हा नगला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!