Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

परिवहन विभाग में वसूली का कथित सिस्टम! भारी वाहनों से ‘मासिक दर’ तय होने का आरोप एक लाख रुपये की कथित मांग के मामले में नया खुलासा,

27 Nov 2026, 10:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
परिवहन विभाग में वसूली का कथित सिस्टम! भारी वाहनों से ‘मासिक दर’ तय होने का आरोप एक लाख रुपये की कथित मांग के मामले में नया खुलासा, - कटनी, मध्य प्रदेश

परिवहन विभाग में वसूली का कथित सिस्टम! भारी वाहनों से ‘मासिक दर’ तय होने का आरोप

एक लाख रुपये की कथित मांग के मामले में नया खुलासा, शिकायतकर्ता ने उच्च अधिकारियों से पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

कटनी। परिवहन विभाग में कथित अवैध वसूली का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। एक लाख रुपये की कथित जबरिया वसूली की शिकायत के बाद अब भारी वाहनों से नियमित रूप से ‘मासिक दर’ तय कर वसूली किए जाने का आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता जयप्रकाश पांडे ने अपनी शिकायत में विभाग के भीतर कथित वसूली व्यवस्था संचालित होने का दावा करते हुए उच्च अधिकारियों से विस्तृत जांच की मांग की है।

शिकायत में भारी वाहनों से मासिक वसूली का आरोप

हाईवा वाहन क्रमांक CG10BM-3646 को जब्त किए जाने और एक लाख रुपये की कथित मांग से जुड़े मामले में जयप्रकाश पांडे ने अधिकारियों को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि परिवहन विभाग में भारी वाहनों के संचालन को लेकर कथित तौर पर मासिक दरें निर्धारित होने की व्यवस्था चल रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

वायरल वीडियो और एक लाख रुपये की कथित मांग से जुड़ा मामला

गौरतलब है कि पहरुआ मंडी रोड निवासी जयप्रकाश पांडे ने आरोप लगाया था कि 18 नवंबर को कैमोर-अमेहटा रेल फाटक के पास खड़े उनके लोडेड हाईवा को आरटीओ कर्मचारी सुखेंद्र तिवारी एवं अन्य लोगों द्वारा कार्यालय लाया गया। इसके बाद वाहन छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये की कथित मांग की गई।

मामले में आरटीओ कार्यालय के बाहर एक निजी व्यक्ति द्वारा नोट गिनने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद और गहरा गया। शिकायतकर्ता ने निजी एजेंट जितेंद्र तिवारी और कर्मचारी के बीच कथित बातचीत का हवाला देते हुए 90 हजार रुपये नकद और 10 हजार रुपये ऑनलाइन लेने संबंधी आरोप भी लगाए हैं।

इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं लोकायुक्त को प्रमाण सहित शिकायत भेजे जाने की बात कही गई है।

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

मासिक वसूली के नए आरोप सामने आने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। शिकायतकर्ता की मांग है कि जांच केवल एक लाख रुपये की कथित मांग तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि भारी वाहनों से कथित नियमित वसूली के पूरे नेटवर्क की जांच होनी चाहिए। साथ ही वायरल वीडियो, लेन-देन के दावों और संबंधित कर्मचारियों एवं निजी एजेंटों की भूमिका की भी जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन, पुलिस और लोकायुक्त इस शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
मोबाइल: 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gadchiroli27 Nov

आष्टी में अपर तहसीलदार कार्यालय की मांग को लेकर विवाद गहराया, 30 नवंबर को बाजार बंद और चक्काजाम की चेतावनी

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…

पूरी खबर पढ़ें →

ओवरलोड रेत परिवहन करते दो हाइवा पकड़े, 54 हजार रुपए का जुर्माना वसूला निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई, जांच में निर्धारित क्षमता से अधिक रेत लोड मिली कटनी।
error: Content is protected !!