Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

बाघ के हमले में 60 वर्षीय चरवाहा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर विजयराघवगढ़ के हथेडा गांव में बकरियां चराने के दौरान झाड़ियों से निकले बाघ ने किया हमला,

27 Nov 2026, 10:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बाघ के हमले में 60 वर्षीय चरवाहा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर विजयराघवगढ़ के हथेडा गांव में बकरियां चराने के दौरान झाड़ियों से निकले बाघ ने किया हमला, - कटनी, मध्य प्रदेश

बाघ के हमले में 60 वर्षीय चरवाहा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

विजयराघवगढ़ के हथेडा गांव में बकरियां चराने के दौरान झाड़ियों से निकले बाघ ने किया हमला, वन विभाग ने दी आर्थिक सहायता

कटनी। जिले की विजयराघवगढ़ तहसील अंतर्गत हथेडा गांव में शुक्रवार को बाघ के हमले की घटना सामने आई। जंगल में बकरियां चराने गए 60 वर्षीय चरवाहे रामप्रसाद पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, रामप्रसाद शुक्रवार को रोजाना की तरह बकरियां चराने जंगल की ओर गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

विजयराघवगढ़ रेंजर उमराव सिंह, डिप्टी रेंजर रमेश कुमार कुशवाहा तथा वनरक्षक राकेश तिवारी एवं दुर्गा प्रसाद दुबे ने मौके पर पहुंचकर घायल चरवाहे को उपचार के लिए बरही अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया। वन विभाग की ओर से घायल चरवाहे को आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई है।

ग्रामीणों में दहशत, जंगल में गश्त बढ़ाने की मांग

बाघ के हमले के बाद हथेडा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में नियमित गश्त बढ़ाने, बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

विजयराघवगढ़ रेंजर उमराव सिंह ने बताया कि बाघ की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से जंगल की ओर नहीं जाने और सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📞 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gadchiroli27 Nov

आष्टी में अपर तहसीलदार कार्यालय की मांग को लेकर विवाद गहराया, 30 नवंबर को बाजार बंद और चक्काजाम की चेतावनी

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: आष्टी (चामोर्शी), गडचिरोली | 27 नवंबर 2026: गडचिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के अंतर्गत…

पूरी खबर पढ़ें →

ओवरलोड रेत परिवहन करते दो हाइवा पकड़े, 54 हजार रुपए का जुर्माना वसूला निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई, जांच में निर्धारित क्षमता से अधिक रेत लोड मिली कटनी।
error: Content is protected !!