Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

उपलब्धि: उमरी कलां के अमान खान ने लंदन से मास्टर डिग्री हासिल कर किया नाम रोशन

28 Nov 2026, 05:41 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उमरी कलां के अमान खान ने लंदन से मास्टर डिग्री हासिल कर किया नाम रोशन - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला नवाबपुरा निवासी अमान खान ने लंदन से बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

परिजनों के अनुसार अमान खान का जन्म वर्ष 2001 में शहादत हुसैन और शहनाज खान के घर हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा लुधियाना के ग्रीनलैंड कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए लंदन पहुंचे अमान ने बीपीपी यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की। अमान खान ने बताया कि छोटे कस्बे से निकलकर विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने का सफर चुनौतीपूर्ण रहा। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई की। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने पिता शहादत हुसैन, माता शहनाज खान और नाना मौलाना कदीर को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, प्रोत्साहन और दुआओं से उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा मिली। अमान खान का लक्ष्य भविष्य में अपना कारोबार स्थापित कर एक सफल उद्यमी बनना है। इसके साथ ही वह अपने अनुभव और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के माध्यम से जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना चाहते हैं। अमान की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी है। उनकी सफलता क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो उच्च शिक्षा हासिल कर देश-विदेश में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त कराने के निर्देश, डीएम ने एक सप्ताह में कार्रवाई के दिए आदेश
Budaun27 Nov

कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त कराने के निर्देश, डीएम ने एक सप्ताह में कार्रवाई के दिए आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त कराने…

पूरी खबर पढ़ें →
पीएम श्री महाराजा प्रताप चंद्र उच्च विद्यालय में विद्यालय स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन
Mayurbhanj27 Nov

पीएम श्री महाराजा प्रताप चंद्र उच्च विद्यालय में विद्यालय स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन

स्थानीय पीएम श्री महाराजा प्रताप चंद्र उच्च विद्यालय परिसर में विद्यालय स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी मेला बड़े ही…

पूरी खबर पढ़ें →
किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक का सफर, आदित्य बने बदायूं के नए ASP ग्रामीण
Budaun27 Nov

किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक का सफर, आदित्य बने बदायूं के नए ASP ग्रामीण

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं किसान परिवार से IBM और फिर IPS तक…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर: इंडियन गैस उसिया में फिर होम डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पचौरी गांव में ₹1050 लेने का दावा, दो उपभोक्ताओं ने वीडियो बयान में खोली पोल! पचौरी
आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे रुपये, खाताधारक परेशान
Lucknow27 Nov

आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे रुपये, खाताधारक परेशान

ब्रेकिंग न्यूज़ आधार कार्ड और पहचान पत्र में नाम अलग होने से बैंक खाते से नहीं निकल रहे…

error: Content is protected !!