A2Z सभी खबर सभी जिले कीबलिया

समारोह आयोजित कर दी गयी आठवी के बच्चों को विदाई

*समारोह आयोजित कर आठवीं के बच्चों को दी गई विदाई*

बलिया।निजी स्कूलों में अंतिम कक्षा के बच्चों की परीक्षा से पहले विदाई समारोह का आयोजन किया जाता है, लेकिन एक परिषदीय विद्यालय में निजी स्कूल की तरह कक्षा आठ के बच्चों को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। उपहार के साथ गुरुजनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

शिक्षा क्षेत्र बैरिया के कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज में शनिवार को कक्षा आठ के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों को मिठाई खिलाकर कर उन्हें आशीर्वाद दिया। धूमधाम से विदाई समारोह में बच्चे उत्साहित दिखे। बच्चों को उपहार के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
बच्चो को सम्बोधित करते हुवे शिक्षकों ने कहा कि आप हमसे दूर नही जा रहे है,अपने आपको निखारे,आपके शिक्षक सदैव आपको उपलब्ध रहेंगे,आप विकास के पथ पर अग्रसर हो ,हम सभी का नाम रोशन करें।शुकदेव पाण्डेय,निशा मिश्रा,राजेश सिह,दिनेश तिवारी,पंकज सिंह,रेणुका गुप्ता,विक्की सिंह, आशुतोष,सत्येंद्र ,नेहा,श्रीनिवास सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
परिषदीय विद्यालय में हुए ऐसे समारोह की चर्चा पूरे विकास खंड में हो रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!