A2Z सभी खबर सभी जिले की

*ट्रक में स्कीम बनाकर की जा रही थी अफीम और डोडाचुरा की तस्करी, नयागांव पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अफीम और डोडा चुरा भी किया जप्त*

IMG 20240407 WA0018

नीमच

मुख्यमंत्रीके प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अंकित जायसवाल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद सुश्री निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक श्री जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागाॅव रामपालसिंह राठौर की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 01 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम व 04 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व ट्रक क्र. पीबीे.-05-एबी-8513 सहित दो आरोपीयों को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 07.04.2024 की दोपहर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु नीमच-निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन रेल्वे फाटक के पास नयागाॅव पर मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ अफीम व डोडाचूरा तथा ट्रक क्र. पीबीे.-05-एबी-8513 से नीमच से राजस्थान तरफ जाने वाला है को आते दिखा जिसको हमराह फोर्स की मदद से रोका ट्रक क्र. पीबीे.-05-एबी-8513 को चैक करते दालों के कटटों के बीच में स्कीम बनाकर 20 कालें रंग के कट्टों में छुपाकर कुल 04 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व ट्रक के केबिन की स्कीम में प्लास्टिक की थैली में 01 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन के चालक चरणजीतसिंह पिता निर्मलसिंह उम्र 45 वर्ष नि. फलपोटा तहसील फिरोर जिला जालन्धर (पंजाब), व मलकितसिंह पिता मोहनसिंह वाल्मिकी सिख उम्र 46 वर्ष नि. गुमटाली तहसील निकोतर जिला जालंधर (पंजाब) के कब्जे से जप्तकर मौके से गिरफतार कर वाहन चालक व उसके साथी के विरूद्ध धारा 8/18 व धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागाॅव का सराहनीय योगदान रहा

Back to top button
error: Content is protected !!