A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

पीलीभीत में पीएम मोदी की रैली, व‍िपक्ष पर क‍िया हमला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीलीभीत में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए व‍िपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा क‍ि सपा, बसपा और कांग्रेस के समय 14 साल में जितने पैसे गन्ना किसानों को मिले थे उससे ज्यादा पैसे योगी सरकार ने 7 साल में गन्ना किसानों को दे दिए हैं। राहुल गांधी के ‘शक्‍त‍ि’ वाले बयान को लेकर पीएम ने कांग्रेस पर वार क‍िया है।

 

1712649886050पीएम ने कहा, ”पीलीभीत की धरती पर माता यशवंतरी देवी का आशीर्वाद है। यहां आदि गंगा मां गोमती का उद्गम स्थल है। आज नवरात्रि के पहले दिन मैं देश को ये भी याद दिला रहा हूं कि कैसे इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है। आज देश में जिस शक्ति की पूजा हो रही है, उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं, उस शक्ति को उखाड़ फेंकने की बात ये कांग्रेस के नेता कर रहे हैं।”

1712649906990

पीएम मोदी ने कहा, ”भाजपा सरकार ने दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है… जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं तब नतीजे भी सही मिलते हैं। आज हम चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते देख रहे हैं। कहीं चार, छह और आठ लेन के हाइवे बन रहे हैं, कहीं वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेन चल रही हैं… पुरानी सरकारों दे दौरान जो फैक्ट्रियां यहां बंद हो गई थी उन्हें भी नई ऊर्जा मिली है।”

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!