A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

*फूफ़ा मेहरबान तो गदहा पहलवान,मामला स्वसहायता समूह करौंदी का*

*फूफ़ा मेहरबान तो गदहा पहलवान,मामला स्वसहायता समूह करौंदी का*

*फूफ़ा मेहरबान तो गदहा पहलवान,मामला स्वसहायता समूह करौंदी का*

IMG20240410130844
oppo_0

करौंदी ग्राम में गेहूं खरीद केंद्र बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर मैहर को शिकायती पत्र सौप कर समूह की जांच कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि स्वसहायता समूह करौंदी का संचालन सीमा सिंह पति देवेंद्र सिंह द्वारा किया जाता है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखा कि सकुन्तला स्वसहायता समूह को गेहूं खरीद केंद्र हेतु प्रस्ताव दिया गया है। जिसकी जानकारी हम सदस्यों की नही दी गयी। उक्त व्यक्ति फर्जी दस्तावेज के सहारे गेंहू खरीदी केंद्र लेना चाहता है।जबकि न तो समूह की कोई बैठक होती न ही अन्य सदस्यों को सकुन्तला स्वसहायता केंद्र से कोई लाभ मिलता। सकुन्तला स्वासहता समूह की अध्यक्ष वर्तमान में करौंदी की सरपंच है।इनके पति आयकर दाता है इनके पास लगभग 40 एकड़ जमीन है। व ये बीपीएल कार्ड धारक भी नही है,सकुन्तला स्वासहता समूह की अध्यक्ष सामान्य वर्ग से आते है। किंतु जाति को छिपाकर ओबीसी एनआरएलएम की सूंची में फर्जी रूप से दर्ज कराया गया है। तथा समूह के अधिकतम सदस्य उनके घर परिवार से आते है। अगर इन्हें इसके बाद भी गेंहू खरीदी केंद्र दिया जाता है तो हम गरीब सदस्य इनके भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ सकते है इनके द्वारा अगर खरीदी लेन देन में भ्रष्ट्राचार किया गया तो हम सभी गरीब सदस्य पिस जायेगे। इनके फूफ़ा जेएसओ भदौरिया जो मैहर में पदस्त है इनकी बदौलत ये भ्रष्ट्राचार की चादर ओढ़कर घी पीना चाहते है। इसलिए माननीया कलेक्टर मैहर मामले की गहन जांच कर इनके ऊपर जाति छिपा समूह लेने के प्रयास का मामला दर्ज करा गेंहू खरीदी केंद्र न प्रदाय करने की कृपा करें। जिससे समय रहते एक बड़े भ्रष्ट्राचार को रोका जा सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!