
कुशीनगर , हाटा , आर के बॉक्सिंग क्लब हाटा कुशीनगर की सीनियर महिला मुक्केबाज आइस प्रजापति 54 किलो भार वर्ग में खेलो इंडिया टैलेंट हंट कंबाइंड नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 8 से 15 अप्रैल 2024 तक एन सी ओ रोहतक हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया इसके पहले आइस प्रजापति 2014 झांसी से अपने बॉक्सिंग जीवन की शुरुआत करते हुए पहली बार गोल्ड मेडल जीत कर चैंपियन बनी थी आज तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में वह दर्जनों गोल्ड मेडल जीत चुकी है और प्रदेश में चैंपियन रही है राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफर कुछ इस प्रकार है 2017 प्रथम जूनियर बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता हरियाणा कांस्य पदक 2019 रूद्रपुर उत्तराखंड तृतीय यूथ वूमेंस नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक 2022 सीनियर वूमेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप भोपाल मध्य प्रदेश में कांस्य पदक 37 वा नेशनल गेम्स गोवा में फाइनल तक पहुंची और रजत पदक से संतोष करना पड़ा खेलो इंडिया टैलेंट हंट जोनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप रोहतक हरियाणा 2023 रजत पदक 27 जनवरी 2024 को वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा₹400000 का प्रोत्साहन राशि भी मिला इनको वहीं जूनियर बालिका वर्ग में 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024 तक होने वाली राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शीतल कुशवाहा ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया इसके पहले इन्होंने पहले संस्करण 2023 खेलो इंडिया जोनल टैलेंट हंट बॉक्सिंग चैंपियनशिप रोहतक हरियाणा में भी कांस्य पदक प्राप्त कर इन्होंने जूनियर बालिका नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप मणिपुर में 2022 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी 2022 जूनियर बालिका राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता मुजफ्फरनगर में गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश की बेस्ट बॉक्सर बानी इनके उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त किया कोच राजेश कुमार गुप्ता उप जिलाधिकारी हाटा प्रभाकर सिंह विधायक हाटा मोहन वर्मा जिला खेल अधिकारी रवि निषाद ईओ हाटा मीनू सिंह नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह खेलो इंडिया के कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह क्लब के उपाध्यक्ष हाजी शादाब खान सीनियर खिलाड़ी राहुल गुप्ता पंकज गुप्ता ने बहुत-बहुत शुभकामनाओं सहित उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है