A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंदरायपुर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों पर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सुरक्षा बल को दी बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों पर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सुरक्षा बल को दी बधाई3672581 untitled 43 copy

महासमुन्द/ रायपुर/ नई दिल्ली – छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को बधाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये हैं. इस ऑपरेशन को अपनी जांबाजी से सफल बनाने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों को बधाई देता हूं और जो वीर पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. शाह ने आगे लिखा, नक्सलवाद विकास, शांति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित हैं. सरकार की ऑफेंसिव नीति और सुरक्षा बलों के प्रयासों के कारण आज नक्सलवाद सिमट कर एक छोटे से क्षेत्र में रह गया है. जल्द ही छत्तीसगढ़ और पूरा देश पूर्णतः नक्सल मुक्त होगा.Screenshot 20240416 224400

Back to top button
error: Content is protected !!