?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीहरदोई

हरदोई पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया खुलासा, तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र किए बरामद, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत की कार्रवाई

हरदोई पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया खुलासा, तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र किए बरामद, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत की कार्रवाई

रिपोर्ट अंकुल कुमार

हरदोई। मल्लावां पुलिस, स्वाट, सर्विलांस,एसओजी ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। जिसमें असलहा बनाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र बरामद किए हैं।�

जानकारी के अनुसार मल्लावां पुलिस,स्वाट,सर्विलांस एसओजी टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी समय मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि देवी पुरवा के पास कटरी के रास्ते पर एक झोपड़ी में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम राम लखन, शेर सिंह उर्फ शेरा और अजीत कुमार बताया। उनके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में बने और अधबने हथियार बरामद किए हैं। जिसमें 5 तमंचे, चार अधबने तमंचे, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस एवं भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस को तीनों आरोपियों ने बताया कि वह आसपास के जनपदों में अवैध शस्त्रों को सप्लाई करते थे और उनसे होने वाली आय से अपने परिवार का पालन पोषण करते है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया है।�

एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि मल्लावां पुलिस,स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग देवी पुरवा के पास कटरी के रास्ते पर झोपड़ी में अवैध शस्त्र बना रहे है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र बरामद किए है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया है।�

Back to top button
error: Content is protected !!